नवादा : नगर थाना क्षेत्र में भजन-कीर्तन के लिए घर से निकली महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका की पहचान गोंदापुर मोहल्ले निवासी महेश प्रसाद की पत्नी रीता देवी(50) के रूप में हुई है। महेश प्रसाद ने बताया कि रीता देवी रोज सुबह 5 बजे गोवर्धन मंदिर में भजन-कीर्तन के लिए जाया करती थी। नौ बजते-बजते चर वापस आ जाती थी।
नहीं आने पर खोजबीन के बावजूद कहीं पता नहीं चलने चल सका। देर शाम पथ किनारे शव होने की सूचना मिली। शरीर पर चोट के निशान मिलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट