By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार में हो रही वोट चोरी की कोशिश, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

Amit Dubey
Last updated: July 9, 2025 1:02 pm
By Amit Dubey 497 Views
Share
3 Min Read
वोट चोरी, राहुल गांधी, चुनाव आयोग, बिहार बंद
SHARE

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बिहार बंद के दौरान पटना में महागठबंधन के चक्काजाम मेंं शिरकत के बाद कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में चुनाव आयोग हमारे मतदाताओं के वोट की चोरी करना चाह रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। विपक्ष के पैदल मार्च में भाग लेने दिल्ली से पटना पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव को महाराष्ट्र के तरह ही चोरी करने की कोशिश की जा रही है। गरीबों के हक को छीनने की साजिश रची जा रही है। लेकिन हमलोग ऐसा नहीं करने देंगे। हमलोग बिहार की जनता का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। इंडिया गठबंधन बिहार की जनता के साथ खड़ा है।

Contents
बिहार की जनता अपना हक छिनने नहीं देगीचुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
- Advertisement -

बिहार की जनता अपना हक छिनने नहीं देगी

राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन जीतकर आया, जबकि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बुरी तरह हार गया। उस समय हम लोगों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इस गंभीर विषय पर काम शुरू किया। हमने जांच की तो पता चला कि लोकसभा से ज्यादा वोटरों ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया। आश्चर्यजनक ढंग से एक करोड़ वोट बढ़ गए। एक दिन में चार से पांच हजार वोट रजिस्टर हुए। गरीबों के वोट काटे गए। जब हमने चुनाव आयोग से कहा कि आप हमें वोटर लिस्ट दीजिए, तब चुनाव आयोग ने एक शब्द नहीं कहा। हमने चुनाव आयोग से कहा कि कानून कहता है कि हमें वोटर लिस्ट दी जाए, लेकिन आज तक महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट हमें नहीं मिली। यही खेल वे बिहार में भी करना चाहते हैं। जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, वैसे ही बिहार चुनाव भी चोरी करने की कोशिश की जा रही है। यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है। लेकिन बिहार की जनता अपना हक छिनने नहीं देगी। बिहार की जनता डरने वाली नहीं है।

चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा और आरएसएस के एजेंट की तरह बात कर रहे हैं। वे अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। उनका काम संविधान की रक्षा करना है। आप यह मत भूलिए कि कानून आपके ऊपर लागू होगा। कानून आपको नहीं छोड़ने वाला है। आपका काम भारत के संविधान की रक्षा करना है। आपका काम बिहार की जनता के वोट की रक्षा करना है। पहले चुनाव आयुक्त को सभी पार्टियां और चीफ जस्टिस मिलकर चुनते थे, लेकिन अब केवल भाजपा ही चुनाव आयुक्त को चुनती है। यही सच्चाई है। बिहार की जनता से मैं कहना चाहता हूं कि आपका वोट ही नहीं, भविष्य भी चोरी किया जा रहा है। लेकिन, इंडिया गठबंधन आप सबके साथ खड़ा है। हम लोग वोट की चोरी नहीं होने देंगे।

TAGGED: चुनाव आयोग, बिहार बंद, राहुल गांधी, वोट चोरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

न तो MLA और न MLC, फिर कैसे 6 माह से मंत्री बने हुए हैं दीपक प्रकाश? SC ने बिहार सरकार से पूछा

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश पिछले…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?