नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकवाय गांव स्थित पंचायत भवन के प्रांगण में पब्लिक और पुलिस के बीच एक संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा के अलावा मखिया मृत्युंजय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
पब्लिक और पुलिस के बीच आयोजित संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनाना था। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत नए कानूनों की जानकारी आमलोगों को दिया गया। सर्कल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार तथा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि बेहतर समाज निर्माण के लिए पब्लिक और पुलिस के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चकवाय गांव में समन्यवक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से बातचीत किया गया। इस दौरान आमलोगों की परेशानियों को समझा गया और उसे नोट भी किया गया ताकि आनेवाले समय में आमलोगों की समस्याओं का निराकरण कानूनी रूप से किया जाए। आमलोगों से पुलिस की क्या अपेक्षाएं है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। साथ ही, समाज में घटित होने वाले अपराधों, बीएनएस के तहत नए कानूनों, डायल -112 एवं साइबर क्राइम होने पर पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।
भईया जी की रिपोर्ट