नालंदा : बिहार के नालंदा के सैदपुर गांव में एक साथ मां और बेटे की अर्थी उठने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार करेंट के चपेट में आने से जय प्रसाद की जान गई है। जय प्रसाद की मां का आकस्मिक निधन हुआ था। मृतक व्यक्ति जय प्रसाद एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का मूल निवासी है और उसकी 80 वर्षीय माँ मुन्नी देवी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय जय प्रसाद शौच के लिए सुबह 5:30 बजे खेत की ओर जा रहे थे। तभी पहले से टूटकर खेत में गिरे हुए 440 वोल्ट तार के चपेट में आ गए। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। और वहीँ, मृतक जय प्रसाद की 80 वर्षीय मां मुन्नी देवी का बीती रात शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा कर के परिजनों को सौंप दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आज दोपहर मां-बेटे का एक साथ पटना के फतुहा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 4 भाइयों में सबसे छोटे मृतक जय प्रसाद हलवाई का काम करता था। उनके 3 बच्चे है। एक साथ मां बेटे की अर्थी उठने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।