मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को पैरोल मिली है। उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होना है जिस कारण सिर्फ एक रात के लिए उन्हें रिहा किया गया। आज ही 30 अप्रैल को अनंत सिंह की भतीजी की शादी होने वाली है।शादी में शामिल होने के लिए उन्हें एक दिन की छुट्टी मिली है। वे पटना के बेऊर जेल से मोकामा जाएंगे और 1 मई को वापस जेल में सरेंडर कर देंगे। इससे पहले अनंत सिंह IGIMS अस्पताल में इलाजरत थे। शादी में शामिल होने के बाद, उन्हें 1 मई को बेऊर जेल में वापस लौटना होगा।
जानकारी के अनुसार अनंत सिंह ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट और सरकार के पास अर्जी दी थी। उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज 30 अप्रैल को होने वाली शादी में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। अदालत ने उन्हें एक दिन की पैरोल दी है। वे एक दिन के लिए जेल से बाहर जा सकते हैं लेकिन उन्हें अगले दिन वापस जेल में आना होगा। इस शादी में शामिल होना चाहते थे इसलिए उन्होंने अदालत से पैरोल मांगी थी। अदालत ने उनकी बात मान ली। यह भी पता चला है कि अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं और वे अब मोकामा की तरफ अपने काफिले के साथ जा रहे हैं।
मालूम हो कि फिलहाल अनंत सिंह नौरंगा फायरिंग मामले में जेल में हैं। एक पंचायती के दौरान विवाद बढ़ गया था जिसके बाद जमकर गोलीबारी हुई थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह पर नौरंगा गांव में गोलीबारी करने का आरोप लगा था। बताया गया कि लगभग 60-70 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एके-47 से फायरिंग की बात कही जा रही थी।