बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। लेकिन इससे काफी पहले दल—बदल का खेल शुरू हो गया है। गठबंधन को एकजुट करने में जुटे तेजस्वी यादव की पार्टी में ही एकजुटता नहीं दिख रही। उनकी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज सोनी भाजपा में शामिल हो गयीं हैं।प्रीति राज ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रीति राज का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रीति राज का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में लोगों की आस्था बढ़ रही है। जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है। साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
एक ओर जहां राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद की पुत्रवधू ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं दूसरी ओर
पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है।