नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को नामित किया है। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रामबिलास प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार सुमन, उर्फ छोटू जी, सदस्य पद के राजेश कुमार शर्मा,सहदेव वर्मा, अवधेश कुशवाहा, बेबी देवी, सावित्री राजवंशी, रीता देवी, संतोष सिंह, गया चंद्रभूषण, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार सिंह, अमृत मांझी,संजीव कुमार, अताउल मुस्तफा को सदस्य नामित किया है।
बताया गया है कि शेष रिक्तियों का मनोनयन बाद में किया जायेगा। मालूम हो कि बीडीओ इस समिति के सचिव मनोनीत किये जाते हैं, जबकि सांसद, विधायक, अनुमंडल स्तरीय तकनीकी व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी, सभी बैंक के शाखा प्रबंधक, पंचायत समिति के अध्यक्ष समेत अंचलाधिकारी पदेन सदस्य होते हैं। यह समिति विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी कार्य समयबद्ध और सही तरीके से पूरे हों।
समिति का मुख्य उद्देश्य सिरदला प्रखंड में सरकारी योजनाओं का सही ढंग से कार्यान्वयन करना है, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न हो। यह समिति विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी और उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगी। सदस्य और अन्य अधिकारियों की भूमिका समिति के सदस्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के रूप में कार्य करेंगे और स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को उठाएंगे। समिति का गठन स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी में मदद करेगा। यह कदम सिरदला प्रखंड में विकास कार्यों को तेज करने और नागरिकों को योजनाओं का सही लाभ देने के लिए उठाया गया है।
वहीं भाजपा नेता रंजय कुमार सिंह ने बताया कि रामविलास प्रसाद वर्मा जी के कुशल नेतृत्व में प्रखंड बीस सूत्री कमिटी आम जनता के आवाज को मजबूती से उठाएगी। इस कमिटी से आम जनता को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बधाई देने वालों में रंजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, कुमार राज गुप्त, प्रमोद यादव, महेश कुमार शर्मा, संजय यादव, मिथिलेश शर्मा, सुनील, राजवंशी, सकलदेव राजवंशी, विभा देवी,बबलू कुमार, नीरज कुमार, रामस्वरूप प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।
भईया जी की रिपोर्ट