By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

चलती ट्रेन में साले ने जीजा को मरवाया, बहन के कहने पर दी 5 लाख की सुपारी

Amit Dubey
Last updated: March 28, 2025 11:19 am
By Amit Dubey 557 Views
Share
3 Min Read
मर्डर, चलती ट्रेन, जीजा, साला, 5 लाख सुपारी
SHARE

लखीसराय से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें एक साले ने अपने ही जीजा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। यह वारदात जनवरी माह में ही हुई थी, लेकिन इसका खुलासा अब दो महीने बाद मार्च माह में किउल के रेल डीएसपी ने किया। इस घटना का आश्चर्य वाला पहलु यह है कि इसकी साजिश रचने में मृतक की पत्नी भी शामिल है। आरोपी साले ने अपनी बहन के कहने पर ही उसके पति को चलती ट्रेन में मरवा दिया था। वारदात 21 जनवरी को हुई थी जिसमें किऊल स्टेशन के पास गया-हावड़ा ट्रेन में धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस उलझे हुए केस की गुत्थी सुलझाते हुए बड़हिय के रहने वाले आरोपी साले चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
ससुरालवालों ने रची साजिशतीन शूटरों ने मारी गोलीपत्नी ने कराई झूठी एफआईआर
- Advertisement -

ससुरालवालों ने रची साजिश

किऊल रेल पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिसोन निवासी धर्मेंद्र साह की दो महीने पहले जनवरी माह में ट्रेन के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धरेंद्र अपने गांव स्थित अपनी कीमती जमीन को औने-पौने दाम में बेच रहा था। इससे उसकी पत्नी आरती कुमारी और ससुराल वाले खफा थे। इसी के चलते आरती के कहने पर उसके भाई चंदन ने शूटर को 5 लाख की सुपारी दे दी और उसकी चलती ट्रेन में हत्या करवा दी।

तीन शूटरों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र साह वारदात वाले दिन लखीसराय में कोर्ट के काम से गया था। शूटरों ने वहीं से उसकी रेकी की। इसके बाद तीन शूटरों ने चलती ट्रेन में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या के समय धर्मेंद्र ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मर्डर केस के लाइनर और हत्यारों को सहयोग में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों ने हत्याकांड के बाद शूटरों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचने में सहायता मुहैया कराई थी।

पत्नी ने कराई झूठी एफआईआर

धर्मेंद्र साह की हत्या होने के बाद पत्नी आरती ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार कोशिश की। इसके लिए उसने एक झूठी एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उसने धर्मेंद्र से जमीन खरीदनेवाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की दिशा को मोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने जब जांच की तो मामला उलटा ही निकला। अब पुलिस आरती की तलाश में जुटी है। अब तक आरती की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, और वह फरार है।

- Advertisement -
TAGGED: 5 लाख सुपारी, चलती ट्रेन, जीजा, मर्डर, साला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?