By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

औरंगजेब अच्छे समाजसेवी! नीतीश के MLC खालिद अनवर के इस बयान पर क्या करेगी BJP?

Amit Dubey
Last updated: March 6, 2025 1:30 pm
By Amit Dubey 409 Views
Share
4 Min Read
औरंगजेब, समाजसेवी, जदयू MLC, खालिद अनवर, नीरज बबलू, बीजेपी, पलटवार
SHARE

महाराष्ट्र से शुरू हुआ औरंगजेब विवाद अब बिहार तक पहुंच गया है। जेडीयू MLC खालिद अनवर ने औरंगजेब को समाजसेवी और अच्छा राजा बताते हुए कहा कि इतिहासकारों की राय भी बंटी हुई है। कुछ उन्हें अच्छा राजा मानते हैं तो कुछ अत्याचारी। लेकिन मेरे लिए वह राजा थे और राजा अपने हिसाब से हुकूमत करता है। JDU नेता के इस बयान पर पलटवार करते हुए सहयोगी पार्टी बीजेपी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि औरंगजेब एक लुटेरा था जिसने देश को लूटने और तबाह करने का काम किया। इतिहास में इसका उल्लेख है। औरंगजेब के पक्ष में बोलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में इस मुद्दे पर बोलने वालों को इतिहास की जानकारी लेनी चाहिए।

Contents
मंत्री और भाजपा नेता नीरज बबलू का पलटवारऔरंगजेब सूफी और प्रेम रस घोलने वाले शासकजदयू MLA का अपनी पार्टी के MLC पर हमला
- Advertisement -

मंत्री और भाजपा नेता नीरज बबलू का पलटवार

भाजपा नेता नीरज बबलू ने कहा कि देश में इन दिनों मुगल शासक औरंगजेब को लेकर खूब बहस हो रही है लेकिन इस क्रूर शासक के बारे मेंं जदयू नेताओं का ऐसा कहना गलत है। ऐसा बोलना सही नहीं है। वह गलत बोल रहे हैं। उधर जदयू एमएलसी खालिद अनवर के समर्थन में ओवैसी की पार्टी के अख्तरूल शाहीन ने मोर्चा खोलते हुए उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि औरंगजेब निसंदेह एक अच्छे राजा थे। वहीं भाजपा द्वारा अबू आजमी के नेताओं को पाकिस्तान भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचाना चाहिए। कुछ अतिवादी लोग हैं, उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए।

औरंगजेब सूफी और प्रेम रस घोलने वाले शासक

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि हमने जो पढ़ा है उसे हिसाब से औरंगजेब बेहतर शासक थे। भाजपा वाले कुछ भी कह सकते हैं। इनको अगर पसंद नहीं आता है तो यह लोग हमेशा चाहते हैं कि देश में उन्माद फैलता रहे। औरंगाजेब के प्रयासों को हम भुला नहीं सकते हैं। औरंगजेब ऐसे सूफी शासक थे, जिसने खंडित भारत को, टुकड़े-टुकड़े में बंटे भारत को, अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक बंटे भारत को जोड़ा। भारत को महान बनाया। इतिहास के पन्नों को तोड़ मरोड़ कर पेश नहीं किया जाए। इस देश का संविधान इस देश में उन्मादी बयानबाजी को स्वीकार नहीं करता है। न्यायपालिका को इसपर संज्ञान लेना चाहिए। सपा विधायक अबू आजमी पर कार्रवाई गलत है। भाजपा वाले नफरत के सौदागर हैं। मैंने इतिहास में जो भी पढ़ा है, उसके हिसाब से औरंगजेब इंसाफ पसंद, समाजसेवी, हिन्दू-मुस्लिम नफरत को मिटाने वाला और प्रेम रस घोलने वाले शासक थे। वहीं मंदिर तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंदिर को उन्होंने कभी नहीं तोड़ा यह बात गलत है।

जदयू MLA का अपनी पार्टी के MLC पर हमला

इसबीच खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाईटेड विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने हाल ही में औरंगजेब की तारीफ करने वालों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के चर्चित विधायक डॉ. संजीव ने अपनी ही पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर पर हमला करते हुए कहा कि कोई भी नेता चाहे वह एमएलसी हो या एमपी, अगर वह औरंगजेब या बख्तियार खिलजी की तारीफ करता है तो यह भारतीय समाज के लिए बेहद दुखद है। डॉ. संजीव सिंह ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अगर आवश्यकता हो तो गाजा पट्टी भेज देना चाहिए।

- Advertisement -
TAGGED: औरंगजेब, खालिद अनवर, जदयू MLC, नीरज बबलू, पलटवार, बीजेपी, समाजसेवी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?