By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

27 केन्द्रों पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 का पहला दिन संपन्न, 790 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Swatva
Last updated: February 17, 2025 6:04 pm
By Swatva 596 Views
Share
2 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक), परीक्षा-2025 के क्रम में वारिसलीगंज प्रखंड के बीके साहू इंटर स्कूल, नेशनल इंटर स्कूल माफी वारिसलीगंज, एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज, आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्ति सभी स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए सभी आधारभूत व्यवस्था करने को कहा।

- Advertisement -

वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक), परीक्षा-2025 जो दिनांक 17 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2025 तक दो पालियों में पूर्वा0 09ः30 बजे से 12ः45 बजे अप0 तक तथा द्वितीय पाली 02ः00 बजे अप0 से 05ः15 बजे अप0 तक आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के उपरांत प्रवेश दिलाया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से लागातार विभिन्न केन्द्रों पर परीक्षा संचालन से संबंधित सूचनाएं प्राप्त की गयी और केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।

स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की 163 के अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में दिनांक 17.02.2025 से दिनांक 25.02.2025 तक को 08ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः30 बजे अप0 तक निषेधाज्ञा लागू किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा स्वच्छ और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी केन्द्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा (हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) विषय की परीक्षा आयोजित हुई। 18.02.2025 को दोनों पालियों में द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

उपस्थिति निम्न प्रकार है

प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 17850 में से 17402 उपस्थित रहे एवं 448 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। द्वितीय पाली में 19172 परीक्षार्थी में से 18830 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 342 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में नहीं पकड़ा गया।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: माध्यमिक परीक्षा-2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिहारी समाज
291 उम्मीदवारों का एलान, भाजपा और चुनाव आयोग का ममता पर साधा तीखा निशाना
बिहारी समाज
441 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 144 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिहारी समाज
291 उम्मीदवारों का एलान, भाजपा और चुनाव आयोग का ममता पर साधा तीखा निशाना
बिहारी समाज
441 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 144 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बिहार के एक करोड़ घरों तक पहुंचा संघ

पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष में एक…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

पटना/पंडारक : पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पंडारक थाना…

By Swatva
बिहारी समाज

291 उम्मीदवारों का एलान, भाजपा और चुनाव आयोग का ममता पर साधा तीखा निशाना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो…

By Swatva
बिहारी समाज

441 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने किया 144 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?