बाढ़ : जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने जन सुराज संगठन जिला बाढ की 251सदस्यों की सूची जारी किया।नगर के स्टेशन रोड स्थित एलआईसी सभागार में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जन सुराज पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई,जिसमें जन सुराज पार्टी की जिला कार्यालय खोले जाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने एवं पार्टी की मुख्य एजेंडा से आम लोगों को अवगत कराने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।बतौर मुख्य अतिथि डॉ० अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज संगठन को मजबूत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ परिश्रम करने की जरूरत है,जिससे संगठन का लक्ष्य पूरा हो सके।संगठन जिला बाढ़ से कुल 251 लोगों को जिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के रूप में स्थान मिला है।
पार्टी के जिला संरक्षक रामानंदन सिंह गहलोत, जिला युवा अध्यक्ष नीतीश यादव, जिला किसान अध्यक्ष सूर्यदेव राय, जिला अभियान समिति के अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच नूतन कुमारी समेत जिले भर से कुल 251 लोगों को पार्टी की कोर कमेटी में स्थान दिया गया है। वहीं, जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोंधन में कहा कि बाढ़ विधान सभा क्षेत्रों में संगठन की मजबूती देने के बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलायें जायेंगें और पंचायत स्तर पर संगठन का गठन किया जायेगा और साथ ही जन-जन में जन सुराज के मूल विचार को प्रसारित और प्रसारित कर राज्य में व्यवस्था में परिवर्तन के सपने को साकार किया जायेगा।
पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष नीतीश यादव ने कहा कि युवाओं के आवाज को मजबूती देने का कार्य किया जायेगा और उनकी भागीदारी को मजबूती सुनिश्चित किया जायेगा। जन सुराज पार्टी के जिला प्रवक्ता धीरज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य बाढ़ में जन सुराज को सुदृढ़ करना और नई राजनीतिक व्यवस्था को बनाना है।इस अवसर पर समिति ने जन सुराज पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिये नये कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की।बैठक के बाद अनेकों पार्टी कार्यकर्ताओं ने ” जय जन सुराज,जय बिहार ” का नारा लगाते हुये नगर की पदयात्रा कर कार्यक्रम का समापन किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट