बाढ़ : अनुमंडल के अगवानपुर पंचायत के हाई स्कूल क्रीड़ा मैदान में आयोजित अभिनंदन सह महाराणा प्रताप जयंती समारोह में एमएलसी संजय सिंह का समर्थकों द्वारा भब्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जद (यू) के कार्यकर्ताओं सहित कई समर्थकों ने एमएलसी संजय सिंह जिन्दावाद और नीतीश-ललन सिंह जिन्दावाद के जोरदार नारेबाजी किया।
एमएलसी संजय सिंह के मंच पर आते ही शंभु सिंह, रणवीर कुमार पंकज, पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह,महेश प्रसाद सिंह, मुखिया शिवदयाल सिंह नागा, शंभूनारायण सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार सिंह ज्ञानी सहित कई लोगों ने माला पहनाकर बूके, मोमेंटों एवं अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया।
वहीँ, समारोह में शामिल होने के पूर्व एमएलसी संजय सिंह को रहिमापुर-रूपस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जनप्रिय संतोष सिंह के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ सैकड़ों लोगों ने भब्य स्वागत किया। वैसे समारोह में जाने के दौरान कई जगहों पर उनको माला पहनाकर स्वागत किया गया।
संजय सिंह ने कुछ दिनों पूर्व से बाढ़ विधान सभा से आसन्न विधान सभा चुनाव लड़ने के अपने अटकलों पर विराम लगाते हुये कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री राजीब रंजन सिंह करेगें, हम तो महाराणा प्रताप की जयंती पर लोगों को आमंत्रण देने यहां आये हैं और यहां के लोगों ने हमें अपार स्नेह और प्यार देते हैं, उसके लिये हम यहां के लोगों को प्रणाम करते हैं।समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
सत्य नारायण चतुर्वेदी कि रिपोर्ट