By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
खेल-कूद

तेजस्वी बिहार की चिंता करें, टीम इंडिया पाक जायेगी कि नहीं…यह उनके बूते से बाहर की चीज

Amit Dubey
Last updated: November 29, 2024 2:32 pm
By Amit Dubey 1.9k Views
Share
3 Min Read
टीम इंडिया, तेजस्वी यादव, चैपिंयंस ट्राफी, पाकिस्तान, उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपीं
SHARE

चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले पर अब बिहार में भी राजनीतिक रोटी सेंकने का स्कोप देखा जाने लगा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान दिया कि खेल कूद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कह डाला कि प्रधानमंत्री बिरयानी खाने के लिए खुद पाकिस्तान जा सकते हैं तो टीम इंडिया के वहां जाने पर क्या आपत्ति है। अब तेजस्वी के इस बयान पर रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी हद याद दिलाते हुए कहा कि रहने दीजिए। यह सब आपके बूते से बाहर की चीज है। आप बिहार और अपनी पार्टी की खस्ता हालत की चिंता करें तो ठीक होगा।

- Advertisement -

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इंटरनेशनल मामलों में कब क्या ऐक्शन लेना है यह भारत सरकार की जवाबदेही है। कोई एक व्यक्ति भारत के किसी एक गांव में बैठकर इस तरह की बात करे, खासकर विदेशी मामलों में ये ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री पूरी तरह सक्षम हैं कि इस देश के प्रति क्या करना चाहिए। कहां टीम जाए या नहीं जाए उसपर फैसला लेने का काम भारत सरकार का है। मालूम हो कि तेजस्वी ने रांची में हेमंत सोरेन के शपथ से लौटने के बाद बयान दिया था कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने में क्या दिक्कत है? जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं तो फिर टीम इंडिया वहां खेलने क्यों नहीं जा सकती।

इधर बिहार भाजपा ने भी तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार किया। भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा है कि तेजस्वी तय नहीं करेंगे कि इंडियन टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं। ये इंडियन टीम को ही तय करना है। कि वो वहां खेलना चाहती है, या नहीं। आपको बता दें सुरक्षा कारणों मे टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। जिसके बाद से हाईब्रिड मॉडल की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आईसीसी के इस प्रस्ताव को भी पीसीबी ने ठुकरा दिया है।

TAGGED: उपेंद्र कुशवाहा, चैपिंयंस ट्राफी, टीम इंडिया, तेजस्वी यादव, पाकिस्तान, बीजेपी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?