By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

मछली पालन से जिले में बेरोजगारी पर लग सकता है लगाम

Swatva
Last updated: November 10, 2024 9:55 am
By Swatva 376 Views
Share
6 Min Read
SHARE

-मांग के अनुरूप जिले में एक तिहाई मछली का भी नहीं हो रहा उत्पादन

Contents
मांग के अनुरूप नहीं हो रहा मछली उत्पादन496 सरकारी तालाबें, वर्षा जल पर निर्भर
- Advertisement -

नवादा : जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने से बेरोजगारी पर लगाम लगाया जा सकता है। मछली पालन की बहुतायत संभावनाएं मौजूद हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाए, तो इसका लाभ जिले के लोगों लोगों को मिलेगा।

मछली पालन के कई आयाम है। इन सभी आयामों का समन्वित रूप से विस्तार और विकास करना होगा। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सभी वर्गों के लोगों को मदद के लिए योजना शुरू की गयी है। इसके तहत से अधिक तालाब बनाने को लेकर अनुदान दी जाती है। मछली पालन के लिए मछली बीज बनाने की व्यवस्था, बेचने के लिए वाहन की उपलब्धता, आइस फैक्ट्री जैसे कई प्रोजेक्ट में मदद की जाती है। विभिन्न मछली उत्पादन से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं।

ऑनलाइन तरीके से होने वाले इस आवेदन में नये तालाब का निर्माण, पुराने तालाब का जीर्णोद्धार, मछली के विपणन को लेकर तीनपहिया, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी, आइस प्लांट जैसे अन्य कार्यों के लिए एससी-एसटी एवं महिला आवेदकों को 60% तथा सामान्य और ओबीसी कोटि के लोगों को 40% अनुदान दिया जाता है।

- Advertisement -

पांच यूनिट बनाने के लिए 13 लाख रुपये का लोन:-

जिला में लघु सिंचाई विभाग की ओर से लगभग 100 से अधिक बड़े तालाबों का निर्माण किया गया है। जिला मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री संपदा योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन लिया गया है। इस योजना के तहत अधिकतम दो हेक्टेयर व न्यूनतम एक एकड़ जमीन पर तालाब बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। यदि प्रशिक्षित युवक के पास अपना जमीन नहीं है, तो लीज या पट्टा पर नौ साल के लिए जमीन लेकर तालाब बनाकर मछली पालन किया जा सकता है। इसके अलावा प्रथम वर्ष इनपुट योजना के तहत एक हेक्टेयर के तालाब में डेढ़ लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसमें सब्सिडी दी जायेगी। कम जमीन पर तालाब बना कर रोजगार शुरू करने की योजना रखने वाले लोगों के लिए बायो फ्लॉक यूनिट के तहत पांच यूनिट बनाने के लिए 13 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जायेगा। इसमें प्रत्येक यूनिट को 10 गुणे 10 या 20 गुणे 10 का सीमेंट टैंक से बनाया जायेगा। इसमें मछली पालन के लिए सामान्य कोटि के लोगों को 50% तथा एससी-एसटी कोटि के लोगों को 75% सब्सिडी दी जानी है।

- Advertisement -

मांग के अनुरूप नहीं हो रहा मछली उत्पादन

मछली उत्पादन के मामले में जिला काफी पीछे है। मांग के अनुरूप यहां एक तिहाई मछली का भी उत्पादन नहीं हो पा रहा है। दूसरे राज्यों से जिले में मछलियों की आपूर्ति की जाती है। जिले में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। बावजूद जल संचयन की क्षमता कम होने के कारण मछली का उत्पादन काफी कम मात्रा में होता है। वर्ष 2011 के आंकड़े के अनुसार जिले में लगभग एक करोड़ 22 लाख 5 हजार 303 किलोग्राम मछली की खपत प्रति वर्ष है। लेकिन, जिले में महज 4.5 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो पाता है।

शेष मछली उत्पादन के लिए जिला के लोगों को बाहर से आने वाली मछलियों पर निर्भर करना पड़ता है। ध्यान रहे कि यह आंकड़ा पुरानी जनगणना के अनुसार है, जबकि नये स्थिति में आबादी बढ़ने के साथ मांग और भी अधिक बढ़ी है, लेकिन जिला में संसाधनों के अभाव के कारण मांग की आपूर्ति नहीं हो पाती है। किसानों के लिए अपनी खेती के साथ मछली पालन व पशुपालन एक बेहतर विकल्प है, जो उनकी आमदनी को बढ़ा सकता है। इधर, नया तालाब बनाने, मछली पालन के इच्छुक लोगों को ट्रेनिंग देने, उन्हें अनुदान उपलब्ध कराने की बात विभाग के अधिकारी कहते हैं।

496 सरकारी तालाबें, वर्षा जल पर निर्भर

मत्स्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला में कुल 496 सरकारी तालाब, आहर, पईन हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 786.77 हेक्टेयर व प्राइवेट स्तर पर कुल 1004 तालाब है, जिसका क्षेत्रफल 1560 हेक्टेयर है। तालाब के सही रखरखाव नहीं होने के कारण कई स्थानों पर इसका अतिक्रमण भी हो गया है। सरकारी स्तर पर जो समितियां बनी हुई हैं, वहां तो सभी तालाबों का टेंडर होता है। लेकिन, कई ऐसे स्थान है जहां पर टेंडर भी नहीं हो पाता।

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तालाबों का टेंडर हुआ है, जो कि तीन साल के लिए निबंधित किया जाता है। जिले में तालाबों के रखरखाव के लिए पानी की सबसे बड़ी समस्या है। सुखाड़ क्षेत्र होने के कारण वर्षा जल पर पूरी तरह निर्भरता होती है, इसके अलावा कई प्राइवेट स्तर पर मछली पालन करने वाले लोग मोटर पानी का भी इस्तेमाल करते हैं। बावजूद मछली पालन मामले में जिले के लोगों में रुचि का पूर्णतः अभाव है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: nawada khabar, Nawada news, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?