By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

दिवाली पर दहल जाता बक्सर! रिहायशी इलाके के मकान में 100 टन पटाखे जब्त

Amit Dubey
Last updated: October 25, 2024 4:01 pm
By Amit Dubey 520 Views
Share
3 Min Read
100 टन पटाखा, बक्सर, रिहायशी इलाका, जब्त
SHARE

बक्सर पुलिस की सजगता ने बक्सर में एक बड़े हादसे को रोक दिया। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मोहल्ले में बने मकान के गोदाम से 100 टन अवैध पटाखे जब्त किये हैं। पुलिस का कहना है कि रिहायशी इलाके के मकान में इतने पटाखे रखना काफी खतरनाक है। वह तो सारा माल पकड़ लिया गया वरना दिवाली से पहले ही बक्सर शहर कभी भी दहल सकता था। ये कार्रवाई बक्सर एसपी शुभम आर्य और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर की गई।

Contents
मकान के इंच-इंच में पटाखा, बगल में रसोईरोहतास, गाजीपुर, बलिया का सेंटर प्वाइंट बक्सरठठेरी बाजार से यमुना चौक तक सघन तलाशीआगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी
- Advertisement -

मकान के इंच-इंच में पटाखा, बगल में रसोई

जानकारी के अनुसार एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा और डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 29 के गोला बाजार में छापेमारी की। यहां राशन की दुकानों और रिहायशी मकानों में तीन मंजिला इमारतों में बने गोदामों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। बताया गया कि मकान के इंच—इंच जगह में पटाखों को स्टोर करके रखा गया था। बगल में रसोई का कमरा है और उसमें भी पटाखे रखे गए थे।

रोहतास, गाजीपुर, बलिया का सेंटर प्वाइंट बक्सर

असल में दिवाली पर बिहार सरकार ने पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और गया में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री को बैन कर दिया है। इसी आदेश में बक्सर समेत बाकी जिलों के लिए कहा गया कि अन्य शहरों में दिवाली पर केवल हरे या पर्यावरण के अनुकूल पटाखों की अनुमति होगी। लेकिन पुलिस को बक्सर में बड़े पैमाने पर सभी तरह के पटाखों के स्टोर करने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार बक्सर शहर, गाजीपुर, बलिया, भोजपुर, रोहतास और कैमूर जिलों के पटाखा कारोबारियों के लिए मुख्य मंडी है। यहां कोलकाता और मद्रास से भी बड़े व्यापारी माल भेजते हैं।

ठठेरी बाजार से यमुना चौक तक सघन तलाशी

इसी सब को देखते हुए पुलिस ने दिवाली से पहले बक्सर में पटाखों की बिक्री के खिलाफ एक्शन लिया। छापेमारी के दौरान ठठेरी बाजार से लेकर यमुना चौक तक दर्जनों दुकानों और गोदामों की जांच की गई। ये सभी दुकानें और गोदाम रिहायशी इलाके में हैं। इस दौरान कुल 100 टन पटाखे जब्त किए गए और छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के दुकान चलाने और पटाखों का अवैध भंडारण करने के आरोप में इनकी दुकानों और गोदामों को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी

डीएसपी ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक होना किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे गोदाम भी मिले जो घर की रसोई के बगल में बने थे। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

TAGGED: 100 टन पटाखा, जब्त, बक्सर, रिहायशी इलाका
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?