जदयू सांसद अजय मंडल ने अब पार्टी के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल पर पलटवार कर दिया है। पिछले दिनों गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर विवादित टिप्पणी की थी। अब जदयू सांसद ने कहा है कि—’गोपाल भैया झारखंड से आवे वाला लाल पानी वाला चीज के नतीजा से बोलैय छै’। मतलब कि गोपाल मंडल पड़ोसी राज्य से बिहार आने वाला लाल पानी पीते हैं और इसीलिए बोलते हैं। सांसद ने कहा कि गोपाल मंडल कुछ बोलते नहीं हैं। उनसे खुद बोला जाता है।
सांसद अजय मंडल ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनका नेचर और सिग्नेचर है। यह कभी किसी का बदलता नहीं है। बिहार में सुशासन है। अगर उन्होंने किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। यहां अगर अन्याय है तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज भी है।
अभी दो दिन पहले ही जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बिहपुर में एनडीए की बैठक में भाग लेते हुए कहा था कि पार्टी सांसद अजय मंडल काला नाग हैं। अपने भाषण में उन्होंने अजय मंडल के साथ ही पार्टी नेता बुलो मंडल के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अब उनके उसी व्यवहार पर सांसद अजय मंडल ने प्रतिक्रिया दी है।