पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज गुरुवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वाम मोर्चा के पश्चिम बंगाल में 34 वर्षों के लंबे शासन में बुद्धदेव सीपीएम के दूसरे और आखिरी मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2000 से 2011 के बीच उन्होंने 11 वर्षों तक राज्य की कमान संभाली।
लंबे समय से थे बीमार
बुद्धदेव के पुत्र सुचेतन भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। इस कारण उन्हें जुलाई माह में हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। वो क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।