नवादा : कानून का रक्षक ही अगर भक्षक बन जाय तो विश्वास उठ जाता है। खबर नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है जहाँ, बिहार पुलिस के जवान द्वारा नाबालिग लड़की से रेप का अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग का फायदा उठाया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर आरोपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। महिला थाना की पुलिस ने आरोपी सिपाही विवेकानंद पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को नाबालिग होने की बात पता थी, बावजूद वो शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विवेकानंद बिहार पुलिस में सिपाही है, जो शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी सिपाही मुंगेर जिले का विवेकानंद पासवान बताया जाता है जो वर्तमान में नवादा पुलिस केंद में तैनात है।
भइया जी की रिपोर्ट