बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आए हैं। देश की जनता ने किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दी है। जिसके कारण बीजेपी को सरकार बनाने के लिए टीडीपी और जदयू पर निर्भर रहना होगा। हालांकि एनडीए गठबंधन तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। एनडीए 7 जून को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं 9 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री का शपथ ले सकते हैं। वहीं इसके पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है।
देश की जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है
विजय सिन्हा ने कहा कि, देश की जनता का जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है और तीसरी बार वो शपथ लेने जा रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, पूरे देश के अंदर विपक्ष ने जो भ्रम की स्थिति बनाया, जो संविधान के बारे में गलत बयानबाजी कर के संविधान को और संवैधानिक संस्थानों को अपमानित किया हैं। विपक्ष संविधान के विरोध काम करते हैं। चोर मचाए शोर वाली हाल बना दिए हैं। वातावरण को भ्रमित करने का काम किया।
read also:https://swatvasamachar.com/news/jdu-agniveer-tension-pm-modi/
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, उसके बावजूद देश की जनता ने जनादेश पीएम मोदी को दिया है। सारे देश के लोगों के प्रति, सभी जनता के प्रति हम धन्यवाद और आभार देते हैं। लेकिन इस बार इतिहासिक निर्णय होगा। जिससे देश की जनता गर्वोक्ति महसूस करेंगे। विजय सिन्हा ने बिहार में 9 सीटों के नुकसान को लेकर कहा कि, देखिए कई पहलु थे नाकारात्मक वातावरण तेजी से फैलता है, सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।
watch also:https://youtu.be/4bd-B97pt0E?si=Mu2QKVRZjAaypkw8