बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार के अगले सीएम के रूप में सम्राट चौधरी को लेकर जारी अटकलबाजियों के बीच नीतीश कुमार द्वारा लगातार सार्वजनिक मंचों पर सम्राट के कंधे पर हाथ रखने और उनको बिहार की जिम्मेवारी सौंपने संबंधी संकेतों का मतलब समझाया है। विजय चौधरी ने जहां इस अटकल को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश की यह पुरानी आदत रही है कि वह अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। ऐसा ही वे सम्राट चौधरी के बारे में सार्वजनिक मंच पर भी कभी भाषणों में तो कभी उनके कंधे पर हाथ रखकर कर रहे है।
नीतीश कुमार ने रखी बतौर सीएम आखिरी इफ्तार पार्टी
नीतीश कुमार अजकल पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में ‘समृद्धि यात्रा’ कर रहे हैं। बिहार छोड़ने से पहले वे राज्य के जिलों में घूम—घूमकर लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि वे दूर नहीं, बल्कि अपनी टीम के साथ बिहार के लोगों से हमेशा जुड़े रहेंगे। नीतीश की इस समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी सभी जगह साथ जा रहे हैं। इसी के तहत जमुई जिले के दौरे के दौरान सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा था कि—’अब ये ही बिहार को देखेंगे और राज्य काफी प्रगति करेगा’। इसके बाद मीडिया के एक वर्ग में यह कयास लगाए जाने लगे कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकेत दे रहे हैं।
सम्राट ने नीतीश संग काफी ईमानदारी से काम किया
हालांकि जब इस संबंध में सवाल पूछे गए तो जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि—’मैं खुद वहां मौजूद था, इसलिए कृपया मेरे सामने आप (मीडिया वाले) अपनी व्याख्या न करें’। चौधरी ने यह जरूर स्वीकार किया कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पुरानी आदत रही है कि वह अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहते हैं। ऐसा वे इसलिए करते हैं कि उनके सहयोगी आगे बिहार की जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगे। विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विजय चौधरी ने कहा कि—’इसमें कुछ भी नया नहीं है। आप लोग (मीडिया) इसे नया संकेत मान रहे हैं। परंतु ऐसा करने की यह उनकी पुरानी आदत रही है। हमारे मुख्यमंत्री हमेशा अल्पसंख्यकों का ख्याल रखते रहे हैं और यही कारण है कि वह हर साल रमजान के पवित्र महीने में मुसलमानों को अपने घर आमंत्रित करते हैं’।