By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

शराबबंदी और आरक्षण पर तकरार, वेल में RJD का हंगामा…सदन से वॉकआउट

Amit Dubey
Last updated: February 18, 2026 1:42 pm
By Amit Dubey 62 Views
Share
5 Min Read
विधानसभा, शराबबंदी, आरक्षण, हंगामा, तकरार, वेल, वॉकआउट, कांग्रेस,RJD
SHARE

बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र के 12वें दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच शराबबंदी, आरक्षण, कानून व्यवस्था समेत अलग—अलग मुद्दों को लेकर तीखी तकरार हुई। नीतीश सरकार की शराबबंदी नीति पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है। कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस शराब की ब्रिकी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। खुलेआम शराब बेची जा रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आज सूबे में हालात ऐसे है कि अगर डिमांड किया जाए तो विधानसभा में भी शराब की डिलिवरी हो जाएगी। यही नहीं, अगर पुलिस वालों की जांच की जाए तो पता चल जाएगा कि किसने शराब पी और किसने नहीं। इसपर जदयू के विधायक विनय चौधरी ने सदन में तेजस्वी यादव के शराब पर पीकर आने का आरोप लगाया। जदयू विधायक ने कहा कि जब हमलोगों ने उनके मेडिकल जांच की बात कही तो वे सदन से भाग गए। इसके बाद सदन में राजद के सदस्य हंगामा करने लगे। कांग्रेस विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद खुलेआम शराब घरों में बनाई और बेची जा रही है

Contents
आरक्षण बढ़ाने की मांग पर विपक्ष का हंगामावेल में राजद का हंगामा, वाकआउटअशोक चौधरी ने किया काउंटर अटैक
- Advertisement -

आरक्षण बढ़ाने की मांग पर विपक्ष का हंगामा

दरअसल, आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल के दौरान सवाल जवाब हुए। मंत्रियों ने पक्ष—विपक्ष के सदस्योंं द्वारा पूछे प्रश्नों के जवाब दिये। इसके बाद शराबबंदी पर चर्चा हुई और फिर विपक्ष ने आरक्षण सीमा बढ़ाने की मांग उठाई। राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने राज्य की 13.7 करोड़ जनता की जाति आधारित गणना के आधर पर आरक्षरण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया था। पिछले 35 साल से तमिलनाडु में आरक्षण की सीमा 69 प्रतिशत है। उस वक्त केंद्र सरकार ने इसे नौंवी अनुसूची में शामिल करवा दिया था। लेकिन, बिहार की आरक्षण सीमा को बढ़ाने के कानून को न्याययिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, इसे केंद्र सरकार ने नौंवी अनुसूची का संरक्षण नहीं दिया। इसलिए सरकार सारे पूर्व निधार्रित कार्यक्रमों को स्थगित कर गरीबों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए सरकार एक सशक्त कमेटी का गठन करे। जो समयबद्ध सीमा के अंदर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करे और इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार नया विधेयक लाकर कानून पारित करे।

वेल में राजद का हंगामा, वाकआउट

विपक्षी राजद ने कहा कि राज्य सरकार इसके साथ ही केंद्र सरकार पर आरक्षण बढ़ाने की सीमा को नौंवी अनुसूची में शामिल कराने का दबाव बनाए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बैठने के लिए कहा तो विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। वह आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग करने लगे। इसपर भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दिन के 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मालूम हो कि आज सत्र शुरू होने से पहले ही सदन के गेट पर विपक्षी विधायकों ने आरक्षण का दयरा बढ़ाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। वे आरक्षण के मौजूदा दायरे 65 प्रतिशत को संविधान की नौवीं अनुसूचि में शामिल करने की मांग कर रहे थे।

अशोक चौधरी ने किया काउंटर अटैक

राजद विधायकों के हंगामा करने पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के विधायकों का विश्वास ही नहीं है। इसलिए जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव में इनलोगों को महज 25 सीटों पर पहुंचा दिया। जनता पर इनका विश्वास ही नहीं है। आज ये लोग यहां जातीय गणना के नाम लड़ाई लड़ रहे हैं कि 50 सीट पर सिमटो। जब इनकी सरकार थी तो अतिपिछड़ों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जो आरक्षण व्यवस्था लागू की थी, उसे तो इनलोगों ने खत्म ही कर दिया। जब तक जनता पर विश्वास नहीं होगा और संख्या नहीं बढ़ेगी तब तक वेल में आकर हंगामा करने से क्या फायदा है? ये लोग बस सरकार और आमलोगोंं का वक्त बर्बाद करना चाहते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: .कांग्रेस, RJD, आरक्षण, तकरार, विधानसभा, वेल, वॉकआउट, शराबबंदी, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निगरानी, दारोगा, घूस, 15 हजार, दबोचा, DAO, मुजफ्फरपुर
DAO के बाद अब मुजफ्फरपुर में निगरानी ने दारोगा को 15 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज
उत्पाद अधिनियम के तीन फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट शिक्षा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सरकारी सेवक आरोपित गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निगरानी, दारोगा, घूस, 15 हजार, दबोचा, DAO, मुजफ्फरपुर
DAO के बाद अब मुजफ्फरपुर में निगरानी ने दारोगा को 15 हजार की घूस लेते दबोचा
अपराध बिहारी समाज
उत्पाद अधिनियम के तीन फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा
देश-विदेश राजनीति राजपाट शिक्षा
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में सरकारी सेवक आरोपित गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
देश-विदेश

विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा

बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान में आज बुधवार को…

By Amit Dubey
चुनाव, राज्यसभा, 37 सीट, बिहार, 5 सीट, 10 राज्य, वोटिंग, 16 मार्च, नामांकन, 5 मार्च, चुनाव आयोग
देश-विदेश

बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, 5 तक नामांकन

बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

कुछ लोग भारत को कमजोर या विखंडित करने के उद्देश्य से वैचारिक सभाओं का आयोजन करते हैं : रामाशीष सिंह

- भारत की अवधारणा पर 22वीं विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला आयोजि Patna :…

By Swatva
घूस, 50 हजार, मुजफ्फरपुर, कृषि पदाधिकारी, निगरानी, गिरफ्तार
अपराध

50 हजार की घूस लेते मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी को निगरानी ने दबोचा

भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?