By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा कांड पर विधानमंडल में जबर्दस्त हंगामा, CBI जांच की सिटिंग जज से निगरानी की मांग

Amit Dubey
Last updated: February 3, 2026 1:53 pm
By Amit Dubey 27 Views
Share
3 Min Read
विधानमंडल, NEET, छात्रा, हंगामा, CBI जांच, निगरानी, सिटिंग जज, रेप मर्डर, विधानसभा, विधान परिषद
SHARE

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हैवानियत और उसकी हत्या मामले में सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग को लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज विपक्षी सदस्यों ने जबर्दस्त हंगामा किया। विधानसभा और विधान परिषद के पोर्टिको में विपक्षी सदस्यों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और पुलिस तथा नीतीश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में राजद, भाकपा माले समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के सदस्य शामिल थे। विपक्षी सदस्यों ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

- Advertisement -

विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि नीट छात्रा की मौत के मामले में पुलिस वास्तविक दोषियों तक पहुंचने के बजाय मृतक छात्रा के परिजनों को ही परेशान कर रही है। राजद नेताओं ने कहा कि परिजनों से बार-बार पूछताछ कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। भाकपा माले की विधान पार्षद शशि यादव ने कहा कि बिहार में बेटियों के खिलाफ लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। नीट छात्रा के साथ हुई घटना और औरंगाबाद में चार बेटियों द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना सबके सामने है। लेकिन सरकार इन मामलों में गंभीर नजर नहीं आ रही।

माले की एमएलसी शशि यादव ने कहा कि सरकार ने नीट छात्रा मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। लेकिन केवल जांच एजेंसी बदलने से न्याय सुनिश्चित नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि सीबीआई जांच हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि किसी भी स्तर पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो और दोषियों को बचाने की कोशिश न की जा सके। उनका कहना है कि न्यायिक निगरानी से जांच प्रक्रिया पारदर्शी होगी और पीड़ित परिवार को भरोसा मिलेगा। उधर विधानसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया और पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस सनसनीखेज कांड पर राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने नीतीश कुमार से अपनी चुप्पी तोड़ने की मांग की। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में शुरुआती स्तर पर पुलिस ने कई अहम बिंदुओं को नजरअंदाज किया। समय रहते जरूरी कार्रवाई नहीं की गई और इसी वजह से संदेह और गहराता गया। विपक्ष ने सरकार से मांग की कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई जांच को न्यायिक निगरानी में कराए और मृत छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

TAGGED: CBI जांच, Neet, छात्रा, निगरानी, रेप-मर्डर, विधान परिषद, विधानमंडल, विधानसभा, सिटिंग जज, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर
राजनीति देश-विदेश राजपाट
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

वकसंडा व बलिया बुजुर्ग टीम ने फायनल में जगह किया पक्का
बिहारी समाज
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर
राजनीति देश-विदेश राजपाट
ए-डिवीजन लीग मैच में हर्ष के शतक से नवादा ऑटोमोबाइल्स जीता 
बिहारी समाज
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अनंत सिंह, छुए पैर, नीतीश, शपथ, विधानसभा
राजनीति

शपथ के बाद सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे अनंत सिंह और नीतीश के छुए पैर

बिहार विधानसभा से आज एक खास तस्वीर सामने आई। मोकामा से जदयू…

By Amit Dubey
WhatsApp, SC, बमका, भारत, निकल जाओ, पॉलिसी, गड़बड़, दिक्कत, बिहार, आम आदमी
देश-विदेश

WhatsApp पर बमका SC, भारत से निकल जाओ…हमें दिक्कत होती है तो बिहार का आदमी कैसे समझेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सऐप और उसकी मदर कंपनी मेटा को कड़ी फटकार…

By Amit Dubey
बजट, अनंत सिंह, शपथ, विधानसभा
देश-विदेश

अनंत सिंह ने ली विधायकी की शपथ, आज 2 बजे पेश होगा बिहार बजट

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार का दिन बहुत अहम है क्योंकि आज…

By Amit Dubey

नीतीश ने तेजस्वी को टोका, तो छूट गई दोनों की हंसी! बजट सत्र के पहले दिन दिलचस्प नजारा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज सोमवार को सदन…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?