By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार के 16 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Amit Dubey
Last updated: March 21, 2026 12:00 pm
By Amit Dubey 224 Views
Share
3 Min Read
रेड अलर्ट, मौसम, IMD, बिहार, 16 जिले, भारी बारिश, तूफान, वज्रपात, चेतावनी
SHARE

बिहार में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच मौसम विभाग ने आज शनिवार को 16 जिलों में भारी बारिश, गरज‑चमक और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों पर चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बीते 24 घंटों में बिहार के कई इलाकों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात से कुल 4 लोगों की मौत होने की खबर है। गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में वज्रपात से 55 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जमुई के चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा वज्रपात की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी शिक्षक रंजीत दास की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।

Contents
बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि से 4 की मौतगर्मी से राहत परंतु ईद पर आफत और रेड अलर्ट
- Advertisement -

बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि से 4 की मौत

इधर पटना में मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए आज रेड अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली सहित कई जिलों में भीषण तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने जैसी गंभीर मौसम संबंधी घटनाएं होने की आशंका है। इसको लेकर लोगों से सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि यदि वे बाहर हों तो तुरंत किसी मजबूत इमारत में शरण लें, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें, और खुले खेतों और जल स्रोतों से दूर रहें।

गर्मी से राहत परंतु ईद पर आफत और रेड अलर्ट

बिहार में बीते दिन से ही मौसम के मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव आया। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई। इससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन कुछ इलाकों में नुकसान भी हुआ। मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर ओलावृष्टि की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की आगाह किया था। मुजफ्फरपुर में चेतावनी जारी होने के कुछ ही घंटों के भीतर मौसम तेजी से बदल गया और वहां ओले पड़े। आज बिहार में मनाई जा रही ईद के बीच मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट देते हुए खास सावधानी बरतने की अपील की है।

TAGGED: 16 जिले, IMD, चेतावनी, तूफान, बिहार, भारी बारिश, मौसम, रेड अलर्ट, वज्रपात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुहर्रम को लेकर अथमलगोला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
बांका, छात्र, कक्षा 1, चाकू, 20 बार, गोदा, नाजुक, हॉस्टल
बांका में स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 1 के छात्र को चाकू से 20 बार गोदा, हालत नाजुक
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
यूपी, STF, बिहार, कुख्यात, ललन, सहारनपुर, मुठभेड़
यूपी STF ने बिहार के कुख्यात ललन को सहारनपुर में मार गिराया, बनाया था ‘भाई गैंग’
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
योग दिवस, भारतीय संस्कृति, प्राणतत्त्व, योग, कुलपति, संस्कृत विवि
भारतीय संस्कृति का प्राणतत्त्व है योग : कुलपति
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुहर्रम को लेकर अथमलगोला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
बांका, छात्र, कक्षा 1, चाकू, 20 बार, गोदा, नाजुक, हॉस्टल
बांका में स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 1 के छात्र को चाकू से 20 बार गोदा, हालत नाजुक
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
यूपी, STF, बिहार, कुख्यात, ललन, सहारनपुर, मुठभेड़
यूपी STF ने बिहार के कुख्यात ललन को सहारनपुर में मार गिराया, बनाया था ‘भाई गैंग’
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
योग दिवस, भारतीय संस्कृति, प्राणतत्त्व, योग, कुलपति, संस्कृत विवि
भारतीय संस्कृति का प्राणतत्त्व है योग : कुलपति
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मुहर्रम को लेकर अथमलगोला थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

पटना/बाढ़ : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

By Swatva
बांका, छात्र, कक्षा 1, चाकू, 20 बार, गोदा, नाजुक, हॉस्टल
अपराध

बांका में स्कूल के हॉस्टल में कक्षा 1 के छात्र को चाकू से 20 बार गोदा, हालत नाजुक

बांका से एक सनसनीखेज वारदात की खबर है। यहां माउंट केरला आवासीय…

By Amit Dubey
यूपी, STF, बिहार, कुख्यात, ललन, सहारनपुर, मुठभेड़
अपराध

यूपी STF ने बिहार के कुख्यात ललन को सहारनपुर में मार गिराया, बनाया था ‘भाई गैंग’

समस्तीपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर ललन सिंह को यूपी एसटीएफ ने बीती रात…

By Amit Dubey
योग दिवस, भारतीय संस्कृति, प्राणतत्त्व, योग, कुलपति, संस्कृत विवि
देश-विदेश

भारतीय संस्कृति का प्राणतत्त्व है योग : कुलपति

भारतीय संस्कृति की अनादि परंपरा में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?