UPSC यानि संघ लोकसेवा आयोग ने आज सिविल सर्विस एग्जानम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। टॉप 5 में तीन लड़कियों का नाम शामिल है। बिहार के राजकृष्ण झा को आठवां स्थान मिला है। यूपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम शामिल है।
UPSC की CSE यानि सिविल सर्विस एग्जाम में जो 1009 कैंडिडेट्स सिलेक्टड हुए हैं, उनमें जनरल केटेगरी के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC यानि पिछड़ा वर्ग के 318, SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स शामिल हैं।