By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

आखिरी लड़ाई में त्रिकोणीय व आमने -सामने का होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के प्रचार का शोर आज (गुरुवार) शाम को थम जाएगा। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इस चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल हैं।

Rakesh Pravir
Last updated: May 30, 2024 1:12 pm
By Rakesh Pravir 852 Views
Share
4 Min Read
SHARE

आखिरी लड़ाई में त्रिकोणीय व आमने -सामने का होगा मुकाबला

आज शाम 05 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर

*राकेश प्रवीर
(वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक)

Contents
आखिरी लड़ाई में त्रिकोणीय व आमने -सामने का होगा मुकाबलाआज शाम 05 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर4 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर01 जून को सभी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी बंदइस चरण में कुल 134 उम्मीदवार मैदान मेंआखिरी चरण में बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के प्रचार का शोर आज (गुरुवार) शाम को थम जाएगा। इस चरण में बिहार की शेष 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इस चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। इस चरण में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा शामिल हैं। इन 8 लोकसभा सीटों में से तीन सीटें काराकाट, बक्सर और जहानाबाद में त्रिकोणीय लड़ाई है वही शेष 5 सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला होगा।

4 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

आखिरी यानी सातवें चरण में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, रामकृपाल यादव, रविशंकर प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती की साख भी दांव है। इस बार उनकी यह तीसरी कोशिश है। विगत दो लोकसाभा चुनाव 2014 और 2019 में वह पाटलिपुत्र से हार चुकी है। इस चरण की सभी सीटें एनडीए के पास है। लिहाजा एनडीए ने इन सीटों को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

01 जून को सभी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

इंडी महागठबंधन ने भी इन सीटों पर कब्जे के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। इस चरण में 01 जून को भाजपा के केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव और पूर्व मंत्री के बेटे शिवेश कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह, सुरेंद्र यादव, ददन पहलवान, पूर्व सांसद अरुण कुमार, सांसद चंदेश्वर प्रसाद, पूर्व लोस अध्यक्ष मीरा कुमार के पुत्र अंशुल अभिजीत की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।

- Advertisement -

इस चरण में कुल 134 उम्मीदवार मैदान में

बिहार की आठों सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 122 पुरुष और 12 महिला हैं। 23 राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दलों के तथा 68 निबंधित दलों के एवं 43 निर्दलीय प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे अधिक नालंदा में 29 और सबसे कम सासाराम में 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 8, कांग्रेस के 2, राजद के 3, जदयू के 2, भाजपा के 5 और भाकपा-माले के 3 उम्मीदवार हैं।

आखिरी चरण में बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई

आखिरी चरण में बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल सकती है। काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। बीजेपी के बागी भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। वहीं, बक्सर में बीजेपी के मिथिलेश तिवारी और आरजेडी के सुधाकर सिंह के अलावा पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह जहानाबाद में आरजेडी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव और जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के साथ पूर्व सांसद अरुण कुमार भी बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे हैं।

- Advertisement -

watch also:https://youtu.be/-IQfxs0I_X0?si=mK5jOVlESzRek5rH

TAGGED: #bihar update, #biharpolitics, #pmmodi bihar, bihar chunav, bihar news, BJP, breaking news, congress, JDU, loksabha chunav bihar, loksabha election 2024, RJD
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
वोटिंग, बांकीपुर, रफ्तार धीमी, बीजेपी, जनसुराज, भिड़ंत
चुनाव

बांकीपुर में वोटिंग की रफ्तार धीमी, बीजेपी और जनसुराज समर्थकों में भिड़ंत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह के शुरुआती घंटों…

By Amit Dubey
मृत्युंजय तिवारी, थामा कमल, BJP, ज्वाइन, RJD प्रवक्ता
देश-विदेश

RJD प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने थाम लिया कमल, अब BJP के लिए ही जिएंगे और मरेंगे

राजद से इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने आज शुक्रवार को…

By Amit Dubey
तेजस्वी, JDU, तंज, खाड़ी युद्ध, मध्यस्थता, विदेश दौरा
देश-विदेश

तेजस्वी पर JDU का गजब तंज, खाड़ी युद्ध खत्म कराने विदेश गए हैं…

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र से लगातार गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

By Amit Dubey
सीएम, पत्नी, प्रोटोकॉल, RJD, बवाल, SP, सलामी
देश-विदेश

सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी को प्रोटोकॉल पर RJD का बवाल, किस हैसियत से SP दे रहे सलामी?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता के मुंगेर दौरे पर जिला…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?