By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

चोरों ने पूर्व मंत्री के सरकारी आवास पर हाथ किया साफ, कूलर-पंखा सब ले गए

Amit Dubey
Last updated: June 24, 2025 12:43 pm
By Amit Dubey 467 Views
Share
3 Min Read
चोरी, पूर्व मंत्री, सरकारी आवास, मुरारी प्रसाद गौतम, चेनारी, नल, पंखा, कूलर, टोंटी, तकिया
SHARE

राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां चोरों ने वीआईपी इलाके में सेंध लगाते हुए पूर्व मंत्री के सरकारी आवास से कूलर,पंखा, टेबल, कुर्सी ही नहीं बल्कि नल में लगी हुई टोंटी तक ले उड़ा ली है। मंत्री ने जब अपने सफाचट आवास का नजारा देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस का सूचित किया। चोरी की इस वारदात को पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के पटना स्थित सरकारी आवास में अंजाम दिया गया। पूर्व मंत्री के निजी सहायक के द्वारा सचिवालय थाने में इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र में चोरों ने पूर्व मंत्री और वर्तमान में चेनारी से विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास को निशाना बनाया। सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित 12, सर्कुलर रोड के इस बंगले से चोरों ने पंखा, कूलर, गद्दे, कंबल, तकिया और यहां तक कि टोंटी और नल भी चोर उखाड़ कर ले गए। घटना का पता चलते ही नेताजी के परिवार में खलबली मच गई। इस चोरी की शिकायत पूर्व मंत्री के निजी सहायक सुजीत कुमार झा ने सचिवालय थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

चोरी की यह घटना 22 जून की सुबह उस समय उजागर हुई जब निजी सहायक आवास पर पहुंचे। शिकायत के मुताबिक जब वह सुबह बंगले पर पहुंचे तो आवास पूरी तरह लुटा-पिटा और अस्त-व्यस्त मिला। घर में लगाई गई टोंटी और नल भी गायब थे, जो चोरी की संगठित योजना की ओर इशारा कर रहे हैं। मुरारी प्रसाद गौतम रोहतास जिले के चेनारी से विधायक हैं और पहले महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए। ये पहली बार नहीं है जब किसी विधायक या मंत्री के आवास पर चोरी हुई हो। फरवरी 2024 में मंत्री नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास से भी चोर सोने की चेन और नगद रकम ले उड़े थे। इससे पहले सितंबर 2023 में आरजेडी विधायक ललन यादव के सरकारी आवास पर दो दिनों में दो बार चोरी हुई थी।

TAGGED: कूलर, चेनारी, चोरी, टोंटी, तकिया, नल, पंखा, पूर्व मंत्री, मुरारी प्रसाद गौतम, सरकारी आवास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नहीं रहे हिसुआ के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद के.पी. शाही, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बिहारी समाज
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा का वर्दवान में जोरदार स्वागत
बिहारी समाज
प्रणय हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, चार मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
बिहारी समाज
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नहीं रहे हिसुआ के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद के.पी. शाही, शिक्षा जगत में शोक की लहर
बिहारी समाज
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा का वर्दवान में जोरदार स्वागत
बिहारी समाज
प्रणय हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, चार मांगों को लेकर निकाला कैंडल मार्च
बिहारी समाज
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ऑनलाइन, लूडो, विवाद, नाबालिग, दोस्त, मारी गोली
अपराध

ऑनलाइन लूडो के विवाद में नाबालिग ने दोस्त को मारी गोली, हालत गंभीर

राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक हैरान करने वाली वारदात में…

By Amit Dubey
IRCTC, घोटाला, लालू, झटका, आरोप तय, टला, 10 सितंबर, अगली डेट
अपराध

IRCTC केस में लालू फैमिली को फिर झटका, 10 सितंबर तक टला आरोप तय करने पर फैसला

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी…

By Amit Dubey
सभापति, JDU, विधान परिषद, NDA, सहमति, बीजेपी
देश-विदेश

JDU को मिलेगा विधान परिषद सभापति पद, NDA में बन गई सहमति

बिहार विधान परिषद के सभापति का पद जदयू कोटे में जाएगा। इसपर…

By Amit Dubey
डबल, मर्डर, सासाराम, लिव-इन, महिला-पुरुष, हत्या
अपराध

लिव-इन में रह रहे महिला-पुरुष की हत्या, डबल मर्डर से दहला सासाराम

रोहतास जिले के सासाराम में बीती देर रात डबल मर्डर की वारदात…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?