By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

राघोपुर में तेजस्वी की जड़ें खोद रहे तेजप्रताप? बहन रोहिणी ने भी वीडियो शेयर कर बदला पाला!

Amit Dubey
Last updated: September 13, 2025 11:59 am
By Amit Dubey 142 Views
Share
5 Min Read
तेजप्रताप, रोहिणी आचार्य, राघोपुर, तेजस्वी, लालू फैमिली, कलह, बाढ़पीड़ित, आवास, भोजन
SHARE

लालू फैमिली में आखिर चल क्या रहा है? विधानसभा चुनाव सिर पर है। लेकिन परिवार के अलग—अलग किरदार, अलग—अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। जहां लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव लगातार अपने छोटे भाई तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में सक्रिय हैं और खुलकर उनकी मुखालफत जनता के बीच कर रहे हैं। यही नहीं, राघोपुर के बाढ़पीड़ितों को बीते दिन तेजप्रताप ने अपने आवास पर काफी आत्मियता से बैठाकर खुद खाना भी परोसा। वहीं, लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजप्रताप के इस कृत्य को सोशल मीडिया पर शेयर कर एक तरह से खुलेआम उनकी प्रशंसा की। ये वही रोहिणी आचार्य हैं जिन्होंने कभी लालू द्वारा तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से अलग करने के फैसले के बाद अपने पिता के निर्णय का समर्थन किया था। यहां तक कि उसके बाद तेजप्रताप की किसी बहन ने उन्हें राखी तक नहीं भेजी। लेकिन अब वही रोहिणी आचार्य तेजप्रताप द्वारा राघोपुर के लोगों के बीच सक्रियता के वीडियो को शेयर कर रही हैं।

Contents
लालू फैमिली की अंदरुनी कलह का लिटमस टेस्टराघोपुर के बाढ़ पीड़ितों को खिलाया खानातेजस्वी के क्षेत्र पर तेज प्रताप की नजर
- Advertisement -

लालू फैमिली की अंदरुनी कलह का लिटमस टेस्ट

ऐसे में सियासी हलके में कहा जा रहा कि लालू परिवार तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच दो धड़ों में बंटने लगा है। रोहिणी आचार्य द्वारा तेजप्रताप के वीडियो को शेयर करना यही संकेत करता है। जहां तेजस्वी के धड़े में लालू—मीसा और राबड़ी हैं, वहीं तेजप्रताप के पाले में रोहिणी आचार्य जाती दिख रही। दरअसल, तेजप्रताप पिछले तीन दिनों से लगातार राघोपुर में गांव—गांव घूमकर लोगों की परेशानियों और उनके हाल—चाल से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच कंबल, भोजन सामग्री और पैसे भी बांटे। लेकिन इसके साथ ही जहां भी वे राघोपुर में गए, लोगों से यह जरूर पूछा कि आपका विधायक, यानी उनका छोटा भाई तेजस्वी कहां है? तेजप्रताप ने यह भी लोगों से कहा कि आप उससे पूछिएगा कि वह क्षेत्र में क्यों नहीं आता है। इसके बाद तेजप्रताप ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि—’नाच गाना और रील बनाने में लगा होगा’।

राघोपुर के बाढ़ पीड़ितों को खिलाया खाना

बीती शाम राघोपुर से अपने आवास लौटने के बाद तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि जब वे घर के अंदर थे तो सूचना मिली कि राघोपुर के कुछ बाढ़पीड़ित उनके सुरक्षाकर्मियों के बैरक में आये हुए हैं। मैं तुरंत उनके पास पहुंचा और उनकी परेशानी सुनी तथा फिर सभी लोगों को अपने आवास के अंदर लेकर गयें और सभी के लिए खाना, पानी और रहने की उचित व्यवस्था करवाये और साथ ही कुछ आर्थिक सहायता दिया। पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि गरीब और जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची भगवान की सेवा होती है। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप ने राघोपुर के लोगों को खाना खिलाते अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जो खूब वायरल हो गया। तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस वीडियो को शेयर किया। अब सियासी गलियारे में तेजप्रताप का यह नया रूप चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक पंडितों ने कहा कि तेज प्रताप अपने भाई के ही विधानसभा पर खास फोकस कर उनकी जड़े खोदने की शुरुआत कर चुके हैं।

तेजस्वी के क्षेत्र पर तेज प्रताप की नजर

मालूम हो कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए थे। बताया जाता है कि दो दिन पहले ही राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दौरे के दौरान वे एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर लगी खटिया पर बैठने के बाद उन्होंने वहीं पानी से चेहरा धोया और फिर अंदर जाकर परिवार से बातचीत की। इस दौरान तेजप्रताप खुलेआम लोगों के बीच अपने विधायक भाई पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूक रहे थे। स्पष्ट है कि तेजप्रताप का यह तेवर राघोपुर में तेजस्वी के लिए बड़ी परेशानी खड़ी करने वाला है। चुनाव सिर पर है, ऐसे में तेजस्वी के लिए अपने विस क्षेत्र में समय देने की चुनौती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे लालू के दोनों बेटे अपने—अपने मकसद को आगामी चुनाव में साध पाते हैं।

- Advertisement -
TAGGED: आवास, कलह, तेजप्रताप, तेजस्वी, बाढ़पीड़ित, भोजन, राघोपुर, रोहिणी आचार्य, लालू फैमिली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?