अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव की फोटो सामने आने के बाद लालू परिवार में भूचाल आ गया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर दोनों से निकाल तो दिया है, लेकिन वे इस मामले में खुद चौतरफा घिर गए हैं। राबड़ी देवी के भाई और पूर्व सांसद साधु ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया कि तेज प्रताप के एस—दो नहीं, पांच—पांच लड़कियों से रिश्ते रहे हैं। अनुष्का यादव के बाद एक और लड़की निशू सिन्हा का नाम भी सामने आ रहा है। साधु यादव ने दावा किया कि लालू ने कायस्थ समाज की एक लड़की, संभवत: निशू सिन्हा को तो अपना मुंह बंद रखने के लिए अपने घर बुलाकर 5 करोड़ रुपए तक दिये थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि लालू फैमिली की नींद हराम करने वाले तेजप्रताप के रिश्तों से सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव और निशू सिन्हा आखिर हैं कौन?
युवा राजद के पूर्व अध्यक्ष की बहन है अनुष्का यादव
दरअसल तेज प्रताप यादव ने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपनी फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब सवाल उठता है कि जिस लड़की ने लालू यादव खानदान में भूचाल ला दिया है। वो अनुष्का यादव कौन हैं? अनुष्का यादव बिहार में आरजेडी के एक नेता आकाश यादव की बहन हैं, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं। अनुष्का यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है। अनुष्का के पिता का नाम मनोज यादव हैं। यह भी जानकारी मिली है कि अनुष्का, आरजेडी छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे आकाश यादव की बहन हैं। एक तस्वीर में वो हरी टोपी लगाए हुए भी दिख रही हैं।
करवा चौथ का व्रत करते हुए दिखीं अनुष्का यादव
तेज प्रताप और अनुष्का यादव की जो तस्वीरें आई हैं। उनमें कई तस्वीरों में अनुष्का की मांग पर सिंदूर लगा है। एक तस्वीर में वो करवा चौथ का व्रत करते हुए दिख रहीं हैं। बताया जाता है कि अनुष्का यादव उसी आकाश यादव की बहन है जिसे कभी युवा राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आकाश यादव को युवा राजद अध्यक्ष पद से हटा दिया जिसके बाद तेज प्रताप की उनसे भी ठन गई थी।
लालू ने एक लड़की को दिए 5 करोड़ : साधु यादव
तेज प्रताप के मामा और लालू के साले साधु यादव ने बताया कि लालू यादव ने एक कायस्थ समाज की लड़की को उसका मुंह बंद रखने के लिए अपने पास बुलाकर 5 करोड़ रुपये दिए थे। यही नहीं, उन्होंने उस लड़की को दिल्ली के CP में एक फ्लैट भी दिलवाया था। साधु ने कहा कि यह सब काफी समय से चल रहा था। तेज प्रताप के मामा ने आगे कहा कि पटना की एक और लड़की तेज प्रताप यादव के साथ संबंध में है। उन्होंने दावा किया कि इसी लड़की के कारण ही ऐश्वर्या का तलाक हुआ। साधु यादव ने तेजप्रताप पर कई लड़कियों से संबंध होने के आरोप लगाए।