तेजस्वी यादव आज दिवंगत सुशील मोदी के घर पहुंचे
पूर्व डिप्टी सीएम ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी। सुशील मोदी के आवास पर नेताओं का आवगमन जारी है। बीते दिन सीएम नीतीश भी सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे थे। वहीं यहां पहुंचकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही सुशील मोदी के आकस्मिक निधन को बिहार के राजनीति के लिए क्षति बताया है।
TEJASVI YADAV ने सुशील मोदी को लेकर कहा
सुशील मोदी को लेकर कहा कि, छात्र जीवन से ही मेरे पिता लालू यादव और सुशील मोदी जी के साथ रिश्ता था। उनके परिवार के लोगों के साथ हमारा शुरू से ही अच्छा रिश्ता रहा है। राजनीति में भले अलग अलग पार्टी में हो लेकिन एक दूसरे के प्रति प्यार हमेशा रहा है। हमलोग भी मिलते थे तो परिवार के तौर पर मिलते थे।
बिहार की राजनीति को उनके जाने से बड़ी क्षति
तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज बिहार की राजनीति को उनके जाने से गहरी क्षति पहुंची है। जिस हिसाब से उन्होंने काम किया उपमुख्यमंत्री रहते हुए सरकार में या विपक्ष में वो काफी ज्यादा सराहनीय है। बीजेपी को बिहार में अगर किसी ने खड़ा किया है तो वो सुशील मोदी थे। तो उनके जाने से पार्टी को क्षति तो हुई ही है, लेकिन बिहार के लिए भी राजनीतिक रुप से क्षति हुई है।
लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि
उन्होंने कहा कि, इस दुख की खड़ी में हमारी पूरी संवेदना सुशील मोदी जी के परिवार के साथ है। हमलोगों ने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात किया है उनको श्रद्धांजलि दी है। वहीं लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये पूरा चुनाव ही इंडिया गठबंधन के नाम हैं, इंडिया की जीत तय है। हमलोग केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।
13 मई को सुशील मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी 72 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिए। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर होने की जानकारी दी थी। वहीं इसके 40 दिन बाद ही सुशील मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।