By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

SVU छापेमारी के बाद ठेकेदार रिशु श्री गिरफ्तार…कई IAS रडार पर

Amit Dubey
Last updated: May 28, 2026 12:06 pm
By Amit Dubey 61 Views
Share
3 Min Read
SVU, छापेमारी, ठेकेदार, रिशु श्री, गिरफ्तार,.कई IAS, रडार पर
SHARE

बिहार सरकार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बीते दिन पटना में विवादों में रहे ठेकेदार रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आज गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी में रिशु श्री के ठिकानों से भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के जेवरात और नोटों के बंडल बरामद हुए जिसके बाद SVU ने ठेकेदार रिशु श्री को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। बीती देर रात SVU की टीम ठेकेदार रिशु श्री के मीठापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें विशेष निगरानी इकाई दफ्तर ले जाया गया जहां देर रात तक उनसे कड़ी पूछताछ की गई। SVU का कहना है कि टीम के पास रिशु श्री के खिलाफ पक्के सबूत हैं जिनके आधार पर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Contents
रडार पर कई IAS, प्रशासनिक महकमे में हड़कंपघर से भारी मात्रा में जेवरात और कैश बरामद
- Advertisement -

रडार पर कई IAS, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक, ठेकेदार पर सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी कर अपनी कंपनी को गलत तरीके से बड़ा मुनाफा पहुंचाने का आरोप है। इससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान उसके ठिकाने के सवा किलो सोना-चांदी और हीरा के साथ लाखों कैश बरामद किए गए। कई आईएएस अधिकारियों से उसका करीबी संबंध है जिन्हें रिशु ने अनुचित लाभ पहुंचाया। बताया गया कि एसवीयू की रडार पर ऐसे सभी आईएएस अधिकारी आ गए हैं। सूत्रों ने बताया कि अब SVU ठेकेदार रिशु श्री की 68 करोड़ की संपत्ति को अटैच करने की तैयारी कर रही है।

घर से भारी मात्रा में जेवरात और कैश बरामद

विदित हो कि ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ SVU में सरकारी टेंडरों में गोलमाल का मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में जांच पूरी होने के बाद अब SVU की टीम ने पटना के मीठापुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जब टीम सुबह-सुबह पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया। अब तक की कार्रवाई में भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के करीब 2 करोड़ के कीमती जेवरात तथा नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। मौके से मिले दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी कर उनकी कंपनी को फर्जी तरीके से भारी मुनाफा पहुंचाया गया, जिससे सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल SVU की टीम बरामद नकदी और आभूषणों का मिलान और जांच कर रही है। ठेकेदार रिशु श्री पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की। प्रारंभिक जांच में इससे जुड़े कुछ साक्ष्य भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर यह संकेत मिलता है कि निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए उन्होंने आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया।

 

- Advertisement -
TAGGED: .कई IAS, SVU, गिरफ्तार, छापेमारी, ठेकेदार, रडार पर, रिशु श्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने
बिहारी समाज
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे
बिहारी समाज
सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने
बिहारी समाज
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे
बिहारी समाज
सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने

नवादा : जिले की नारदीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

By Swatva
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए

जदयू के सर्वेसर्वा और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज गुरुवार…

By Amit Dubey
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहारी समाज

बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे

पटना। बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों (9 नियमित और 1…

By Swatva

सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?

-अपने ही उपर लगे आरोपों में अपने आपको सजा देंगे अधिकारी? नवादा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?