By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

बेहद शालीन और समझदार सुशील मोदी

Amit Dubey
Last updated: January 9, 2025 3:33 pm
By Amit Dubey 2k Views
Share
3 Min Read
सुशील मोदी, जयंती, शालीन, समझदार, तथ्यों के धनी, सुरेंद्र किशोर
SHARE

सुरेंद्र किशोर

Contents
नेता प्रतिपक्ष की कारगर भूमिकापक्की जानकारी जुटाने में माहिरबिना जानकारी नहीं बोलते थेखलती है मीडिया को उनकी कमी
- Advertisement -

मैंने सुशील कुमार मोदी को करीब से देखा था, जब वे बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में प्रभावकारी भूमिका निभा रहे थे। तब मैं प्रेस संवाददाता था। मैं सन 1983 से सन 2001 तक दैनिक जनसत्ता का बिहार संवाददाता था। मोदी जी सन 1996 से सन 2004 तक प्रतिपक्ष के नेता थे। सन 1990 से 1997 तक लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे। सन 1997 से 2005 तक राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं।

नेता प्रतिपक्ष की कारगर भूमिका

उस काल खंड में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में कारगर भूमिका निभाना कोई सामान्य बात नहीं थी। बहुत साहस,समझदारी और तथ्यपरकता की जरूरत होती थी। वह सब गुण सुशील मोदी में मौजूद थे। उस राज को पटना हाईकोर्ट ने ‘‘जंगल राज’’ कहा था। विधायिका के भीतर और बाहर का माहौल सामान्य नहीं था। सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच अक्सर तनावपूर्ण स्थिति पैदा होती रहती थी। अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी सुशील मोदी ने कारगर भूमिका निभाई,यह अधिक महत्वपूर्ण बात है। वे अच्छी राजनीतिक और आर्थिक समझ वाले नेता थे। साथ ही, उनके पास अकाट्य तथ्यों का भंडार रहता था। उनका निजी संदर्भालय बेजोड़ था।

पक्की जानकारी जुटाने में माहिर

उन दिनों राज्य के विभिन्न हिस्सों में नर संहार तथा अन्य तरह की घटनाएं होती रहती थीं। सुशील मोदी ऐसी घटनाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए यथा संभव और शीघ्रताशीघ्र सुदूर स्थित घटनास्थलों पर भी पहुंच जाते थे। वहां से वे पक्की जानकारी ले कर पटना आते थे। वह सब वे मीडिया को बताते थे। या, सदन की बैठक हो रही होती थी तो मोदी जी सदन में वह सब बातें मजबूती से रखते थे। उन्होंने नेताओं तथा अफसरों के भ्रष्टाचार के भी कई बड़े मामलों को उजागर किया। उन मामलों को तार्किक परिणति तक पहुंचाया। चारा घोटाले पर तो उनकी किताब भी आई है। जन मानस पर उसका असर होता था।

- Advertisement -

बिना जानकारी नहीं बोलते थे

सुशील मोदी की खूबी यह थी कि विषय की विस्तृत जानकारी लिए बिना वे नहीं बोलते थे। उन्हें अच्छी राजनीतिक और आर्थिक समझ वाला नेता माना जाता था। सुशील मोदी को सन 2011 के जुलाई महीने में माल और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। तब बिहार में वे उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थे।

खलती है मीडिया को उनकी कमी

सुशील मोदी उन अत्यंत थोड़े से नेताओं में थे जोे बारी-बारी से विधान सभा,विधान परिषद,लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य बने। मीडिया से भी कुल मिलाकर उनका संबंध अच्छा रहता था। वे लोगों से विनम्रता और शालीनता से मिलते थे। मीडिया को भी उनकी कमी अब खलती है।

- Advertisement -
TAGGED: जयंती, तथ्यों के धनी, शालीन, समझदार, सुरेंद्र किशोर, सुशील मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love3
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हवाई दुर्घटना में मारे गए मृतकों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मंझबे-गोविंदपुर एवं नवादा-जमुई दो स्टेट हाइवे जल्द लगेगा नेशनल हाईवे का रुप
बिहारी समाज
दो बाइक, चार पेटी शराब व दो लीटर ताड़ी जब्त
बिहारी समाज
एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हवाई दुर्घटना में मारे गए मृतकों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बिहारी समाज
मंझबे-गोविंदपुर एवं नवादा-जमुई दो स्टेट हाइवे जल्द लगेगा नेशनल हाईवे का रुप
बिहारी समाज
दो बाइक, चार पेटी शराब व दो लीटर ताड़ी जब्त
बिहारी समाज
एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
प्रचंड गर्मी, स्कूल, कोचिंग, टाइमिंग बदली, मौनसून, देरी
लेटेस्ट न्यूज़

प्रचंड गर्मी से स्कूलों और कोचिंग की टाइमिंग बदली, देर से पहुंचेगा मौनसून

बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने…

By Amit Dubey
इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया, विमान, थाईलैंड, दिल्ली .
देश-विदेश

अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया की एक और फ्लाइट पर आफत, इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद में एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान के क्रैश होने…

By Amit Dubey
मृत्यु, करिश्मा कपूर, पूर्व पति, संजय कपूर, इंग्लैंड
देश-विदेश

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हार्ट फेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

मोहनजोदड़ों जैसा महत्वपूर्ण चिरांद, सत्रहवें महोत्सव में दिव्य महा आरती से देर रात तक जगमगाता रहा गंगा, सरयू और सोन का संगम

ज्येष्ठ पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में गंगा सरयुग और सोन नद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?