By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सुल्तानगंज नगर परिषद शूटआउट में घायल नप चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की मौत, मेदांता में थे भर्ती

Amit Dubey
Last updated: May 9, 2026 4:11 pm
By Amit Dubey 157 Views
Share
3 Min Read
राजकुमार, गुड्डू, मौत, चेयरमैन, सुल्तानगंज, नगर परिषद, शूटआउट
SHARE

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की आज शनिवार की सुबह मौत हो गई। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुए चर्चिट शूटआउट और गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीते माह की 28 तारीख को हुए इस शूटआउट में नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी मारे गए थे जबकि गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रेफर होने के बाद उनका पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। चेयरमैन के शव को पटना से पुलिस एस्कॉर्ट के साथ भागलपुर लाया जाएगा और फिर वहां से भागलपुर पुलिस उसे पैतृक आवास तक पहुंचाएगी। 28 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे 3 बदमाश हथियार लेकर नगर परिषद ऑफिस में घुस गए थे। उस समय चेयरमैन राजकुमार गुड्डू और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण मीटिंग कर रहे थे। अपराधियों ने घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कृष्णा भूषण को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी।

- Advertisement -

कैसे हुआ था सुल्तानगंज नप में शूटआउट

इस कांड के बाद सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पहचान हुई है। रामधनी नगर ​परिषद की डिप्टी चेयरमैन नीलम देवी का पति था। बताया जा रहा है कि उसने टेंडर विवाद के चलते इस शूटआउट की साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की तो हथियार बरामदगी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामधनी यादव मारा गया, जबकि डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस शूटआउट का पूरा खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें करीब 3 से 5 बदमाश अपराधी हाथ में झोला लेकर चैंबर में दाखिल होते दिख रहे हैं। पिस्टल देखते ही कार्यालय में भगदड़ मच गई थी। कार्यालय में जब बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की तो कार्यपालक अधिकारी कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए जिसके बाद उन्होंने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें चैंबर से बाहर खींचकर चार गोलियां मारी थीं। राजकुमार गुड्डू भी को भी गोली लगी और गोली उनके फेफड़े में फंस गई थी, इसके चलते उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

TAGGED: गुड्डू, चेयरमैन, नगर परिषद, मौत, राजकुमार, शूटआउट, सुल्तानगंज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी
बिहारी समाज अपराध
पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली
बिहारी समाज
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी
लेटेस्ट न्यूज़
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार को…

By Swatva
बिहारी समाज

पीएम की ‘बचत’ अपील पर घमासान : RJD ने कसा तंज, VIP ने निकाली बाइक रैली

- क्राइसिस मैनेजमेंट गुरु अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए :…

By Swatva
रिजल्ट, CBSE, 12वीं, 88.39% पास, ऐसे करें चेक
लेटेस्ट न्यूज़

CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2026 : लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, सप्लीमेंट्री डेट भी जारी

Patna : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आज यानि कि…

By Swatva
गोपालगंज, JDU, विधायक, बॉडीगार्ड, SP ऑफिस, सिपाही, शराब तस्करी, गिरफ्तार
अपराध

गोपालगंज में JDU विधायक का बॉडीगार्ड और SP ऑफिस में तैनात सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार

बिहार में कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन जिस पुलिस पर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?