By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अवसर

TRE 4…BSSC से लेकर दरोगा भर्ती तक! झूठ बोल रही सरकार, बड़े आंदोलन की तैयारी में बिहार का Zen Z

Amit Dubey
Last updated: August 13, 2026 12:17 pm
By Amit Dubey 12 Views
Share
4 Min Read
बिहार, Zen Z, TRE 4, BSSC, आंदोलन, सरकार, झूठ
SHARE

बिहार में BPSC TRE 4, BSSC, AEDO, 70वीं BPSC, दरोगा-सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का सब्र अब जवाब दे गया है। राज्य भर के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर अब बिहार का Zen Z आरपार के मूड में है। प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी को लेकर आज गुरुवार को छात्र नेता दिलीप की अगुवाई में युवाओं ने एक बड़ी ​मीटिंग बुलाई जिसमें राज्यभर से इकट्ठा हुए छात्रों ने भाग लिया। बैठक में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने में सरकार की आनाकानी और देरी करने तथा लटकाने की मंशा को लेकर एक बार फिर बड़े आंदोलन की घोषणा की गई। छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार और भर्ती आयोगों को चेतावनी दी है कि अब सिर्फ बयानों और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। बल्कि सड़कों पर उतरकर सीधा एक्शन लिया जाएगा। दिलीप कुमार ने उम्मीदवारों से अपील की है कि प्रदर्शन की रणनीति तय करने के लिए 13 अगस्त की मीटिंग में तय एजेंडे के तहत में बड़ी संख्या में छात्र अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को तैयार रहें।

Contents
टआरई 4 भर्ती नहीं, सिर्फ बयान दे रही सरकारआंदोलन का रोडमैप तय, 15 के बाद बड़ा प्रोटेस्ट
- Advertisement -

टआरई 4 भर्ती नहीं, सिर्फ बयान दे रही सरकार

स्वतंत्रता दिवस समारोह और सुरक्षा इंतजामों के कारण राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान अभी आम जनता और लोगों के जमा होने के लिए पूरी तरह बंद है। इसलिए छात्र नेता ने बैठक के लिए अशोक राजपथ पर स्थित कृष्णा घाट को चुना। इस बैठक में अलग-अलग परीक्षाओं के प्रतिनिधि एक मंच पर इकट्ठा हुए और आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में छात्र नेता दिलीप ने कहा कि राज्य के शिक्षा मंत्री और सरकार बिना कोई नतीजा दिए बस एक के बाद एक तारीखें देती रहती है। पहले दावा किया गया था कि BPSC TRE 4 का विज्ञापन जुलाई में जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अगस्त का आधा महीना बीत जाने के बाद भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शिक्षकों की भर्ती का मामला नहीं है। BSSC, सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) और लाइब्रेरियन पदों के उम्मीदवार भी सालों से विज्ञापन और परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। सरकार और आयोगों की इस टालमटोल वाली नीति के कारण लाखों छात्रों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन का रोडमैप तय, 15 के बाद बड़ा प्रोटेस्ट

छात्र नेता दिलीप कुमार ने BPSC, BSSC, सब-इंस्पेक्टर/कांस्टेबल, लाइब्रेरियन, BET और BTSSC जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों से अपील की है कि वे बैठक में इस बात पर आम सहमति बनाएं कि क्या सभी मांगों को लेकर एक बड़ा संयुक्त आंदोलन शुरू किया जाए या अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाए। इसके अलावा, बैठक में 15 अगस्त के बाद आंदोलन शुरू करने की तारीख तय की जाएगी और यह भी तय किया जाएगा कि इसमें ‘बिहार बंद’ जैसे कड़े कदम शामिल किए जाएं या नहीं। दिलीप कुमार ने कहा कि कक्षा 1 से 12 (PRT, TGT, PGT) तक शिक्षकों के सभी खाली पदों को भरने के लिए BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाना चाहिए। साथ ही, सभी भाषाओं और खास विषयों (जैसे मैथिली, भोजपुरी, मगही, संगीत, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन आदि) के लिए एक ही संयुक्त परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए। इसके अलावा दिलीप कुमार ने BSSC 2nd इंटर-लेवल, CGL 4 और BSS-BSO परीक्षाओं की तारीखों की तुरंत घोषणा करने की मांग की।

TAGGED: BSSC, TRE 4, Zen Z, आंदोलन, झूठ, बिहार, सरकार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

युवा, ट्रेनिंग, सात निश्चय, सम्राट सरकार, रोजगार, AI, ड्रोन, सोलर तकनीक, प्रशिक्षण
हर साल ढाई लाख युवाओं को AI, ड्रोन और सोलर तकनीक की ट्रेनिंग, सम्राट सरकार का ऐलान
अवसर देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
छात्र, AK-47, फायरिंग, RJD, 19 अगस्त, राजभवन, मार्च
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को राजभवन मार्च करेगी RJD
राजनीति बिहारी समाज शिक्षा
ठेकेदार, मॉर्निंग वॉक, वैशाली, मर्डर, 10 गोलियां, CCTV
मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को दौड़ाकर मारी 10 गोलियां, CCTV में कैद हुई मर्डर की वारदात
अपराध बिहारी समाज
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान में पूर्वाभ्यास एवं संयुक्त निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

युवा, ट्रेनिंग, सात निश्चय, सम्राट सरकार, रोजगार, AI, ड्रोन, सोलर तकनीक, प्रशिक्षण
हर साल ढाई लाख युवाओं को AI, ड्रोन और सोलर तकनीक की ट्रेनिंग, सम्राट सरकार का ऐलान
अवसर देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
छात्र, AK-47, फायरिंग, RJD, 19 अगस्त, राजभवन, मार्च
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को राजभवन मार्च करेगी RJD
राजनीति बिहारी समाज शिक्षा
ठेकेदार, मॉर्निंग वॉक, वैशाली, मर्डर, 10 गोलियां, CCTV
मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को दौड़ाकर मारी 10 गोलियां, CCTV में कैद हुई मर्डर की वारदात
अपराध बिहारी समाज
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान में पूर्वाभ्यास एवं संयुक्त निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
युवा, ट्रेनिंग, सात निश्चय, सम्राट सरकार, रोजगार, AI, ड्रोन, सोलर तकनीक, प्रशिक्षण
अवसर

हर साल ढाई लाख युवाओं को AI, ड्रोन और सोलर तकनीक की ट्रेनिंग, सम्राट सरकार का ऐलान

बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सात निश्चय-3…

By Amit Dubey
छात्र, AK-47, फायरिंग, RJD, 19 अगस्त, राजभवन, मार्च
राजनीति

छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के विरोध में 19 अगस्त को राजभवन मार्च करेगी RJD

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 19 अगस्त को ने छात्रों के…

By Amit Dubey
ठेकेदार, मॉर्निंग वॉक, वैशाली, मर्डर, 10 गोलियां, CCTV
अपराध

मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को दौड़ाकर मारी 10 गोलियां, CCTV में कैद हुई मर्डर की वारदात

वैशाली सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीग्गी इलाके में आज गुरुवार की सुबह…

By Amit Dubey

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान में पूर्वाभ्यास एवं संयुक्त निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित

अरवल - स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?