By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

आंधी-बारिश से गयाजी में वंदे भारत-दुरंतो समेत कई ट्रेनें फंसी, सिवान में रूट डायवर्ट

Amit Dubey
Last updated: May 29, 2026 1:58 pm
By Amit Dubey 62 Views
Share
4 Min Read
आंधी-बारिश, गयाजी, वंदे भारत, दुरंतो, कई ट्रेनें, फंसी, सिवान, ओएसडब्ल्यू, तार टूटा, रूट डायवर्ट
SHARE

राजधानी पटना समेत बिहार के कई क्षेत्रों में आज शुक्रवार को आंधी-बारिश की वजह से रेल सेवाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। गयाजी में नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें घंटों फंसी रहीं। वहीं सिवान रेलवे सेक्शन में पटरियों पर एक पेड़ गिरने से ओवरहेड तार टूट गया जिसके चलते कई अहम ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। आज सुबह अचानक तूफान के साथ आई तेज बारिश के कारण गयाजी में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग अलग स्टेशनों के पास फंस गईं। इनमें वंदे भारत, दुरंतो और जनशताब्दी एक्प्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। दरअसल, आज शुक्रवार को बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। कई जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने से बिजली गुल तक गल हो गई। कुछ जगहों पर रेल सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा।

Contents
धनबाद-गया सेक्शन पर दुरंतो का इंजन फेलसिवान में ओवरहेड तार टूटा, कई ट्रेनें ठपट्रैक पर पेड़ गिरने से टूटी बिजली की लाइन
- Advertisement -

धनबाद-गया सेक्शन पर दुरंतो का इंजन फेल

जानकारी के अनुसार गयाजी के पहाड़ी और ऊंचाई वाले घाट सेक्शन में नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों तक फंसी रहीं। दूसरी तरफ सिवान रेलवे सेक्शन पर गौरी बाजार के पास पटरियों पर पेड़ गिरने से ओवरहेड तार टूट गया जिस कारण इस सेक्शन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। बताया जाता है कि आज सुबह से ही बिहार के विभन्न जिलों में आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे और कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर धनबाद रेलवे डिवीजन के गुरपा-गजहंडी घाट सेक्शन में देखने को मिला। जहां बारिश के दौरान पटरियां इतनी ज्यादा फिसलन वाली हो गईं कि ट्रेनों को ऊपर की ओर खींचते समय इंजनों के पहियों को पकड़ बनाने में काफ़ी मुश्किल हुई जिससे ट्रेनें आगे नहीं बढ़ पाईं।

सिवान में ओवरहेड तार टूटा, कई ट्रेनें ठप

शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे, गुरपा और दिलवा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित बसकटवा रेलवे हाल्ट के पास डाउन लाइन पर नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन अचानक खराब हो गया और घाट सेक्शन की चढ़ाई पर ही रुक गया। एक बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए, ट्रेन को तुरंत उसी जगह रोक दिया गया। इसके बाद, ट्रेन की मदद करने और उसे आगे की यात्रा जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए गजहंडी स्टेशन से एक रिलीफ लोकोमोटिव बुलाया गया। ट्रैक के फिसलन भरे हालात के कारण, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। VIP और प्रीमियम ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर बेबस होकर फंसी रहीं। गुरपा स्टेशन पर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, पहाड़पुर स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और टंकुप्पा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस घंटों तक फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैक पर पेड़ गिरने से टूटी बिजली की लाइन

वहीं सिवान जिले में भी शुक्रवार सुबह भारी बारिश के साथ तूफान ने रेलवे परिचालन को बाधित कर दिया। गोरखपुर-सीवान सेक्शन पर गौरी बाजार के पास एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जिसकी वजह से ओवरहेड तार यानी ट्रेनों को बिजली सप्लाई करने वाली तारें टूट गईं। तार टूटने की वजह से इस रूट पर रेल परिचालन पूरी तरह से रुक गया। इसके बाद इस रूट पर कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके निर्धारित रास्तों से हटाकर वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया। जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया उनमें अमरापाली एक्सप्रेस (15708), लोहित एक्सप्रेस (15652), नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (02570), और नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल (02564) शामिल हैं। इन चारों महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करके कप्तानगंज-थावे रूट से होते हुए सीवान की ओर चलाया गया।

- Advertisement -
TAGGED: आंधी-बारिश, ओएसडब्ल्यू, कई ट्रेनें, गयाजी, तार टूटा, दुरंतो, फंसी, रूट डायवर्ट, वंदे भारत, सिवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
बिहारी समाज

MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य…

By Swatva
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश

बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद बिहार में…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने कुहिला गांव से मारपीट व…

By Swatva
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहारी समाज

बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश

पटना। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?