By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

गोरखपुर से पटना आ रही वंदेभारत पर पथराव, रील के चक्कर में 3 किशोरों की करतूत

Amit Dubey
Last updated: December 24, 2025 4:34 pm
By Amit Dubey 168 Views
Share
3 Min Read
पथराव, वंदे भारत, मुजफ्फरपुर, रील, 3 किशोर, हिरासत
SHARE

मुजफ्फरपुर में देश की अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर है। घटना मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड की है जहां गोरखपुर से पाटलिपुत्र आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 26502 जब मुजफ्फरपुर के काटी थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, उसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े तीन किशोरों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। ट्रेन पर किए गए पथराव से वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में तीन किशोरों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। हालांकि आरपीएफ और ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट पार्टी की सतर्कता से तीनों किशोरों को मौके से ही पकड़ लिया।

- Advertisement -

बताया गया कि गोरखपुर से पाटलिपुत्र आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कांटी के निकट ट्रैक किनारे खड़े किशोरों ने वीडियो बनाने के लिए पत्थरबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा कि ये किशोर इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के लिए रील तैयार कर रहे थे। पत्थरबाजी के दौरान इंजन से लेकर पीछे की बोगियों तक कई पत्थर फेंके गए, जिससे ट्रेन के C-1, C-4 और E-1 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान तेज आवाज और अचानक हुई पत्थरबाजी की इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। इसी दौरान ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी की नजर रेलवे लाइन के पास मौजूद तीनों किशोरों पर पड़ी। तुरंत जवान ट्रेन से उतरे और खदेड़कर तीनों किशोरों को दबोच लिया।

तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई जिसके बाद बाइक से मौके पर पहुंची रेल पुलिस टीम ने तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। रेल एसपी विनिता कुमारी ने बताया कि ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर कि तरफ आ रही थी, इसी दौरान उसपर पत्थरबाजी की गई है। रेल एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों बालकों ने स्वीकार किया कि खेल के दौरान उनसे यह हरकत हो गई। बच्चों ने बताया कि वे खेल-खेल में निशाना लगाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पत्थर ट्रेन पर जा लगे। चूंकि तीनों नाबालिग हैं, इसलिए फिलहाल उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत रिमांड होम भिजवा दिया गया है।

TAGGED: 3 किशोर, पथराव, मुजफ्फरपुर, रील, वंदे भारत, हिरासत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी
अपराध देश-विदेश मनोरंजन राजनीति वायरल
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहारी समाज
SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी
बिहारी समाज
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी
अपराध देश-विदेश मनोरंजन राजनीति वायरल
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
BA, छात्रा, दुष्कर्म, ​शादी, पंचायत, मुंह बंद, 11 माह, 30 बार, रेप
अपराध

BA की छात्रा से दुष्कर्म…​शादी का झांसा दे मुंह बंद कराया…फिर 11 माह में 30 से अधिक बार रेप

बेतिया से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बीए…

By Amit Dubey

“एक जैसी शिकायतों पर अब नहीं होंगे अलग-अलग निर्णय” : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

पटना। बिहार में भूमि विवादों के स्थायी और पारदर्शी समाधान के लिए…

By Swatva

SSP ने 8 अधिकारियों का किया तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी

मुजफ्फरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध…

By Swatva
कांग्रेस, नेताजी, रहमान डकैत, लहराई गन, रील, वीडियो, वायरल, कर्नाटक
अपराध

‘रहमान डकैत’ के अंदाज में कांग्रेसी ने लहराई गन, रील के चक्कर में बुरे फंसे नेताजी

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कांग्रेस नेता ने ब्‍लॉकबस्‍टर बॉलीवुड फिल्‍म 'धुरंधर'…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?