By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

स्पीकर चुनाव में ध्वनिमत पर डिविजन की मांग से क्यों पीछे हटी कांग्रेस? 

Amit Dubey
Last updated: June 26, 2024 1:34 pm
By Amit Dubey 649 Views
Share
4 Min Read
लोकसभा स्पीकर, चुनाव, क्यों पीछे हटी कांग्रेस, ध्वनिमत, डिविजन की मांग नहीं, राहुल गांधी, इमेज बिल्डिंग, विपक्षी एकता में टूट
SHARE

ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुन लिये गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से 18वीं लोकसभा का नया स्पीकर चुना गया। ध्वनिमत पर विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। ओम बिरला के नाम पर विपक्ष का विरोध न करना मोदी सरकार के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। लेकिन कांग्रेस नीत विपक्ष ने ऐसा क्यों किया? मुल्क की बदलती राजनीति जो पहले समावेशी हुआ करती थी, लोकसभा स्पीकर के चुनाव में यह तार—तार कैसे हो गई। चिंता यह कि इस दौरान कांग्रेस का राजनीतिक खौफ और कन्फ्यूजन भी पर्दे के बाहर आ गया क्योंकि ध्वनिमत पर डिविजन की मांग नहीं की गई।

Contents
क्या है कांग्रेस और बाकी विपक्ष का खौफस्पीकर पर तार—तार हुआ विपक्षी गठबंधनदांव पर राहुल की इमेज बिल्डिंग…
- Advertisement -

क्या है कांग्रेस और बाकी विपक्ष का खौफ

ओम बिरला, LS स्पीकर, निर्विरोंध, कांग्रेस का समर्थन, विपक्ष की ये शर्त, डिप्टी स्पीकर, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गेसूत्रों के हवाले से ये जानकारी पहले ही सामने आ गई थी कि विपक्ष संभवतः स्पीकर चुनाव में वोटिंग के लिए दबाव नहीं बनाएगा। अगर ध्वनिमत से चुनाव परिणाम आ जाता है तो उसे मान लिया जाएगा। कल मंगलवार की रात मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक में रामगोपाल यादव और कुछ अन्य नेताओं ने ये प्रस्ताव रखा था। नेताओं का कहना था कि इंडिया गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन के कुछ सांसद गैर हाज़िर भी रहेंगे। ऐसे में अगर वोटिंग हुई तो इंडिया गठबंधन की संख्या और कम दिखेगी, जबकि एनडीए संख्याबल में बेहद मज़बूत दिखेगा।

स्पीकर पर तार—तार हुआ विपक्षी गठबंधन

स्पीकर के चुनाव में परंपरा तो यही रही है कि सरकार जिस नाम को आगे बढ़ाती है, उसपर प्रतिपक्ष निर्विरोध सहमति देता है। लेकिन 42 वर्षों बाद यह परंपरा टूट गई और विपक्ष ने एनडीए सरकार के प्रत्याशी ओम बिरला के मुकाबले के सुरेश को मैदान में उतार दिया। हालांकि विपक्ष को तब झटका लगा जब उसके 5 सदस्य बतौर संसद सदस्य शपथ नहीं ले पाये। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने भी विपक्ष के कैंडिडेट चयन में उनकी राय न लेने पर इंडिया गठबंधन से इतर रुख रखने का संकेत दे दिया। इसके अलावा विपक्ष को एक और झटका लगा जब आंध्र की वाईएसआर कांग्रेस ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान कर दिया।

दांव पर राहुल की इमेज बिल्डिंग…

इधर आज जब स्पीकर पद पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई तो विपक्ष ने ध्वनिमत पर डिविजन की मांग नहीं की। इसके बाद ध्वनिमत से ही बिरला को लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। जबकि उम्मीद यही की जा रही थी कि विपक्ष वोटिंग की मांग करेगा और फिर पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। लेकिन अचानक ट्विस्ट तब आया जब ध्वनिमत से बिरला को अध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष ने वोटिंग की मांग ही नहीं रखी और इसे मान लिया। इस सारी प्रक्रिया के दौरान एक बात तो स्पष्ट हो गया कि विपक्ष जहां इस कन्फ्यूजन का शिकार रहा कि वोटिंग के दौरान उसकी एकता कहीं बेपर्दा न हो जाए। जबकि कांग्रेस इस डर से खौफजदा हो गई कि राहुल गांधी की इमेज बिल्डिंग वाली उनकी मुहिम की पोल न खुल जाए।

- Advertisement -
TAGGED: इमेज बिल्डिंग, क्यों पीछे हटी कांग्रेस, चुनाव, डिविजन की मांग नहीं, ध्वनिमत, राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर, विपक्षी एकता में टूट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?