By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

संसद में महाभारत! BJP सांसद सारंगी के चहरे से खून, दूसरे MP भी ICU में भर्ती, दोनों सदन स्थगित

Amit Dubey
Last updated: December 19, 2024 1:59 pm
By Amit Dubey 432 Views
Share
5 Min Read
संसद, महाभारत, राहुल, धक्का, बीजेपी सांसद, घायल, सारंगी, सिर में चोट, मुकेश राजपूत, आईसीयू में
SHARE

संसद में आज अंदर और बाहर भारी हंगामा बरपा हुआ है। बीजेपी के दो सांसद बुरी तरह घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। एक सांसद को तो आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। जबकि दूसरे सांसद प्रताप सारंगी के माथे पर चोट लगी और उनके आंख के बगल से खून निकलते देखा गया है। सारंगी समेत भाजपा सांसदों ने इसके लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उन्हें धक्का देकर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं संसद के अंदर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच महाभारत मचा और स्पीकर को सदन की कार्यवाही दिन के 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Contents
लोकसभा और राज्यसभा में राहुल के ‘धक्के’ पर बवालMP मुकेश राजपूत अचेत, सारंगी की ब्लीडिंग जारीकिरेन रिजिजू ने राहुल को बर्बर हमलावर कहासांसद मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्तीसंसदीय इतिहास का काला दिन: शिवराज सिंहराहुल गांधी पर लीगल एक्शन लेंगे: प्रह्लाद जोशी
- Advertisement -

लोकसभा और राज्यसभा में राहुल के ‘धक्के’ पर बवाल

इधर भाजपा के जख्मी सांसद प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने पास खड़े एक और बीजेपी सांसद को धक्का दिया, जो मुझपर आ गिरे। इस वजह से मैं चोटिल हो गया। यह पूरा बवाल तब हुआ, जब विपक्ष और सत्ता पक्ष संसद में अंदर और बाहर आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों प्रदर्शन कर रहे हैं। हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

MP मुकेश राजपूत अचेत, सारंगी की ब्लीडिंग जारी

घायल सांसद सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अचानक जहां सत्ता पक्ष के सदस्य प्रदर्शन कर रहे थे, वहां पहुंचे और उन्होंने भाजपा के एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया। राहुल गांधी के धक्के के चलते सांसद मुकेश राजपूत भी नीचे गिरे। उन्हें भी गंभीर चोट आई जिसके बाद से वे अचेत हो गए। उन्हें सेमीकॉन्शियस अवस्था में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं सांसद प्रताप सारंगी के आंख के पास से ब्लीडिंग अभी भी हो रही थी।

किरेन रिजिजू ने राहुल को बर्बर हमलावर कहा

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद कुश्ती का मैदान नहीं है। किस कानून के तहत राहुल गांधी ने सांसदों पर हमला किया। यह बर्बर आचरण है। राहुल को सभी ने सांसदों को पीटते देखा है। संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

- Advertisement -

सांसद मुकेश राजपूत आईसीयू में भर्ती

संसद में टकराव की स्थिति के चलते बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने प्रवेश द्वार पर हुए टकराव के चलते धक्का मारा। बीजेपी के राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मीडिया से कहा कि मैंने खुद देखा कि सारंगी जब संसद के अंदर जा रहे थे, राहुल गांधी ने उन्हें और सांसद मुकेश राजपूत को अपनी दोनों कोहनियों से धक्का दिया। मैंने खुद सारंगी जी को उठाने की कोशिश की।

संसदीय इतिहास का काला दिन: शिवराज सिंह

उधर अस्पताल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रह्लाद जोशी ने प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत का हाल चाल जाना।केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे…ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति और इतिहास में देखा नहीं गया। उनको ट्रेनिंग लेेनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।

- Advertisement -

राहुल गांधी पर लीगल एक्शन लेंगे: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रताप सारंगी को गहरी चोट लगी है। ब्लीडिंग बंद नहीं हुई है जबकि दूसरे सांसद मुकेश राजपूत सेमी कॉन्शियस हैं। राहुल गांधी की गुंडागर्दी उनकी हताशा को दर्शाती है। यह कहना गलत है कि विपक्षी सांसदों को अंदर जाने नहीं दिया गया। जो भी कानूनी प्रक्रिया है, वह की जाएगी। केस दर्ज कराया जाएगा।

TAGGED: आईसीयू में, घायल, धक्का, बीजेपी सांसद, महाभारत, मुकेश राजपूत, राहुल, संसद, सारंगी, सिर में चोट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?