By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पटना समेत 19 जिलों बारिश का येलो अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी

Amit Dubey
Last updated: September 18, 2026 1:35 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
बारिश, येलो अलर्ट, वज्रपात, तेज हवाएं, पटना, 19 जिले
SHARE

बिहार में इस वर्ष मॉनसून के दौरान औसत से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष उनके मुकाबले अब तक करीब 36 फीसदी कम वर्षा रिकार्ड की गई है। आज शुक्रवार 18 सितम्बर शुक्रवार को पटना मौसम केंद्र ने राज्य के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वर्षा के साथ इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। कहा गया कि प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश होगी, तो वहीं बाकी आधे हिस्से में धूप खिली रहेगी।

- Advertisement -

बिहार में इस साल औसत से कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में मौसम का असर दिखेगा और तेज बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन सभी जिलों के लिए बारिश का
येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। वहीं राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिनभर में बारिश या गरज-चमक के एक से दो दौर देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस मॉनसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से करीब 36% कम बारिश दर्ज की गई है।
बताया गया कि राज्य में सामान्य बारिश का आंकड़ा 906.2 मिमी होनी चाहिए था, जबकि अब तक सिर्फ 581.6 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। वहीं बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बेगूसराय में 58 मिमी, बक्सर में 53 मिमी, सीवान में 33 मिमी, गया में 32 मिमी और पटना में 22 मिमी बारिश हुई है। पूरे राज्य में एक समान बारिश नहीं होने के कारण कई इलाकों में लोग गर्मी से परेशान हैं, दूसरी तरफ राज्य में बाढ़ की वजह से अब तक करीब 50 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर को पूरे राज्य में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 19 सितंबर से कोई बड़ा अलर्ट तो नहीं है लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।19 सितंबर के आसपास अंडमान सागर में एक नया निम्न दबाव बनने की संभावना है जिसके बाद मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

TAGGED: 19 जिले, तेज हवाएं, पटना, बारिश, येलो अलर्ट, वज्रपात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
गाड़ी, धुलाई, छींटा, विवाद, हत्या, विश्वकर्मा पूजा
विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई में छींटा पड़ने के विवाद में चाकूबाजी, बेटे के सामने पिता की हत्या
अपराध बिहारी समाज
डायट में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
गाड़ी, धुलाई, छींटा, विवाद, हत्या, विश्वकर्मा पूजा
विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई में छींटा पड़ने के विवाद में चाकूबाजी, बेटे के सामने पिता की हत्या
अपराध बिहारी समाज
डायट में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
अपराध

प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसमें गोपालगंज…

By Amit Dubey
गाड़ी, धुलाई, छींटा, विवाद, हत्या, विश्वकर्मा पूजा
अपराध

विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई में छींटा पड़ने के विवाद में चाकूबाजी, बेटे के सामने पिता की हत्या

राजधानी पटना के सिटी स्थित मेहंदीगंज में विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

डायट में विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षुओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नवादा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विश्व ओजोन दिवस के…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नवादा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान'…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?