By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, अपनी ही पार्टी के आरोपों को बताया सफेद झूठ

Swatva
Last updated: April 4, 2026 3:56 pm
By Swatva 50 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी द्वारा संसद में बोलने पर रोक लगाए जाने और उन पर अनुशासनहीनता के आरोप मढ़े जाने के बाद चड्ढा ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने खुद पर हुए हमलों को ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ और ‘कोऑर्डिनेटेड अटैक’ करार दिया है।

- Advertisement -

राघव चड्ढा ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। मेरे खिलाफ एक जैसी भाषा और एक जैसे आरोपों के साथ अभियान चलाया जा रहा है। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझ पर जो भी आरोप लगाये गये हैं सभी के सभी गलत है।

पार्टी के तीन आरोपों पर चड्ढा का बिंदुवार जवाब देते हुए कहा कि पार्टी का आरोप है कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान राघव चड्ढा सदन में ही बैठे रहते हैं। इस पर चड्ढा ने चुनौती देते हुए कहा कि यह सफेद झूठ है। संसद में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज निकाल कर देख लीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैंने हर मौके पर विपक्ष का साथ दिया है।

दूसरा आरोप था कि उन्होंने सीईसी को हटाने वाली याचिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने मुझसे औपचारिक या अनौपचारिक रूप से इस पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहा। पार्टी के 10 में से 6-7 सांसदों ने खुद हस्ताक्षर नहीं किए, तो सारा दोष मुझ पर ही क्यों मढ़ा जा रहा है?

- Advertisement -

तीसरे आरोप कि ‘राघव डर गए हैं और बेकार के मुद्दे उठाते हैं’ पर उन्होंने अपना ट्रैक रिकॉर्ड सामने रखा। चड्ढा ने कहा कि मैं संसद में हंगामा करने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया हूँ। मैंने जीएसटी, आयकर, पंजाब का पानी, दिल्ली की हवा, बेरोजगारी और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं। मैं टैक्स पेयर के पैसे का सम्मान करता हूँ और वहां शोर मचाने के बजाय इम्पैक्ट पैदा करने जाता हूँ।

वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने बेहद आक्रामक अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके चार साल के संसदीय कार्यकाल का रिकॉर्ड उठाकर देखा जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि वे जनता की आवाज उठाने के लिए संसद गए हैं, न कि तमाशा करने। उन्होंने समापन करते हुए कहा कि हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा… क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।

- Advertisement -
TAGGED: AAP, raghav chadda, आम आदमी पार्टी, नई दिल्ली, राघव चड्ढा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भूमि सुधार अभियान नहीं रुकेगा, भूमि माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
बिहारी समाज
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल में भारत का दबदबा, जॉन्टी गुज्जर बने विजेता—विधायक अनंत सिंह ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
फर्जी आधार, नेटवर्क, किशनगंज, भंडाफोड़, प्रिंसिपल, सरपंच, थंब क्लोन, मुहर, बरामद
किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रिंसिपल और सरपंच का थंब क्लोन व मुहर बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
गैस की डोर स्टेप डिलीवरी का जिला प्रशासन का दावा सफेद झूठ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भूमि सुधार अभियान नहीं रुकेगा, भूमि माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
बिहारी समाज
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल में भारत का दबदबा, जॉन्टी गुज्जर बने विजेता—विधायक अनंत सिंह ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
फर्जी आधार, नेटवर्क, किशनगंज, भंडाफोड़, प्रिंसिपल, सरपंच, थंब क्लोन, मुहर, बरामद
किशनगंज में फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रिंसिपल और सरपंच का थंब क्लोन व मुहर बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
गैस की डोर स्टेप डिलीवरी का जिला प्रशासन का दावा सफेद झूठ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
समधी, रामकृपाल, कृषि मंत्री, फायरिंग, मनेर, पुत्र, गंभीर, 3 घायल
अपराध

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर गोलीबारी, तीन घायलों में 2 की हालत नाजुक

भाजपा नेता और नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी…

By Amit Dubey
दाखिल-खारिज, बहानेबाजी, नहीं चलेगी, डिप्टी CM, विजय सिन्हा
बिहारी समाज

दाखिल-खारिज में बहानेबाजी नहीं चलेगी, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने अफसरों को चेताया

बिहार में दाखिल-खारिज मामलों में होने वाले अनावश्यक विलंब को समाप्त करने…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

AAP का बड़ा एक्शन, राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व…

By Swatva
RJD, टूट, अटकलें, नीतीश, मुलाकात, फैसल रहमान, विधायक, राजद, RS चुनाव, गायब
देश-विदेश

RJD में टूट की अटकलें, नीतीश से मिले राजद के RS चुनाव से गायब विधायक फैसल रहमान

एक तरफ जहां RJD नेता तेजस्वी यादव केरल में सीपीएम के नेतृत्व…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?