By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मंथन

राज्यों के निकायों में भाजपा भारी

Swatva Desk
Last updated: January 2, 2026 5:17 pm
By Swatva Desk 359 Views
Share
8 Min Read
SHARE

भारत की जनता की आकांक्षाएं और अपेक्षाएं बदल चुकी हैं। सुदूर दक्षिण भारत में केरल की राजधानी तिरूअनंतपुरम् में भारतीय जनता पार्टीकी जीत और इस पार्टी का मेयर बनना भारत में भाजपा के एक और आधार विस्तार की ओर संकेत है। कुछ ही दिनों में भाजपा दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। कथित वोट चोरी विरोधी कांग्रेस के आंदोलन से बेअसर भारत के आम आदमी की आंखों मंे विकसित भारत का सपना तैर रहा है। विकसित भारत की राह में बाधक बनने वाले दल या नेता धीरे -धीरे नेपथ्य में समाते जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनावों से आरम्भ हुई भाजपा गठबंधन की विजय यात्रा अब केरल, महाराष्ट्र, अरुणाचल और गोवा तक पहुंच गया है। हाल में महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और फिर गोवा से निकाय चुनावों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। इससे पहले केरल के चुनाव परिणाम आए जिसमें केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में पहली बार भाजपा का मेयर बना जिसकी चर्चा पूरे भारत में हो रही है। महाराष्ट्र और अरुणाचल के नतीजे कई मायने में महत्वपूर्ण हैं। महाराष्ट्र में 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में महायुति ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। भाजपा ने कुल 3325 सीटों पर विजय प्राप्त करके कुल पार्षदों का 48 प्रतिशत अपने नाम किया है। नगर परिषद अध्यक्षों में से करीब 75 प्रतिशत महायुति के हैं। जिनमे सबसे बड़ा योगदान भाजपा का है। भजपा ने 2017 के निकाय चुनावों मे 1602 सीटों पर विजय प्राप्त की थी जबकि अबकी बार उसकी दोगुनी से भी अधिक 3,325 सीटें जीतने में सफलता प्राप्त की है। भाजपा को महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि 2014 से लेकर अभी तक भाजपा शहरी पार्टी मानी जाती थी किंतु अब भाजपा महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना दबदबा बढ़ा रही है।

- Advertisement -

आज महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन अपनी अंतिम सांसे गिनता दिखाई पड़ रहा है। मुंबई नगर निगम के लिए उद्धव और राज हाथ मिला चुके हैं। अगर कुछ अन्य शेष बड़े नगर निगमों में भी विपक्षी गठबंधन जीत नहीं पाता तो वह बुरी तरह से बिखर सकता है।
महाराष्ट्र में भाजपा की सफलता का सबसे अधिक श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाता है जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) अपनी दुर्गति के लिए स्वयं दोषी है। शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे ने जिन उद्देश्यों के लिए शिवसेना का गठन किया था उससे वह पूरी तरह से भटक चुकी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओ के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर शिवसेना (उद्धव गुट )के मुंह में ताला लगा है। कांग्रेस के साथ राजनीति करने की मजबूरी में वे बांग्लादेश की घटनाओं की निंदा तक नहीं कर पा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यभर में 30 से अधिक रैलियां कीं जबकि ठाकरे बंधु अपने महल से बाहर ही नहीं निकले। इस प्रकार अपनी इस रणनीति के कारण वे अपना पुराना जनाधार तेजी से खोते चले गए हैं। ऐसे में इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है। यदि इनमें वोट लाने की क्षमता नहीं रही तो कांग्रेस को इन्हें छोड़ने में एक पल भी नहीं लगेगा। कभी महाराष्ट्र की राजनीति में एक बहुत बड़ी शक्ति माने जाने वाली शिवसेना के इस दशा से बहुत बड़े संकेत मिले हैं। पहला यह कि जिम्मेदार नेताओं के मनमाना व्यवहार के कारण बडे संगठनों के आधार खिसकते देर नहीं लगता हैं। दूसरी बात यह कि बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गठबंधन धर्म निभाने से पीछे नहीं हटती है।

- Advertisement -

इसके साथ ही पूरे भारत के मतदाताओं मंे एक समझ विकसित हुई है कि राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद के कारण भारत को भारी क्षति हुई है। परिवारवादी पार्टियों से आम लोगों की दूरी इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति मंे परिवारवाद और वंशवाद के प्रबल विरोधी हैं। लेकिन, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में भी कई पार्टियों वंशवाद और परिवारवाद को प
भाजपा की अरुणाचल विजय – सुदूर सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश के निकाय चुनावों में भी भाजपा ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत की अधिकांश सीटों पर जीत प्राप्त की और अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा ने 245 सीटों में से 170 सीटों पर जीत दर्ज की जिनमें से 59 सीटों पर निर्विरोध विजय हुई। यहां के ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की, जिसमें ग्राम पंचायत की 8,208 सीटों में से 6,085 सीटों पर जीत दर्ज की है। राजधानी ईटानगर के नगर निगम में भी भाजपा ने 20 मे से 14 सीटो पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है यहां नगर परिषद की 59 सीटों पर भाजपा विजयी रही। चुनाव परिणामों से गदगद भाजपा के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य में एनडीए के मजबूत प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित अरुणाचल के दृष्टिकोण के प्रति जनता का दृढ़ समर्थन झलकता है।
गोवा में भी भजपा की विजय – गोवा में भी जिला पंचायत चुनाव 2025 के सभी परिणाम सामने आ चुके है। ये चुनाव बैलेट बाक्स के माध्यम से हुए थे किंतु यहां पर भी भाजपा को विजय प्राप्त हुई और कांग्रेस व सहयोगी दलों को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। गोवा की 50 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन 30 से अधिक सीटें जितने में सफल रहा। यह विजय भाजपा के लिए शुभ संकेत है गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केरजीवाल भी यहाँ दम भर रहे हैं और जनता से कह रहे हैं कि कांग्रेस को वोट मत देना क्योंकि उनके विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं। शेष अन्य दल गोवा में सुस्त पड़े हैं।
भाजपा कि जीत का यह दौर जारी रहने वाला है क्योंकि कांग्रेस का रेडियो “वोट चोरी“ पर रुक गया है। देश का जनमानस कांग्रेस व राहुल गांधी को बार -बार संदेश भेज रहा है किंतु यह लोग सुधर नहीं रहे हैं और विदेशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। यह लोग विदेश जाकर जितना भारत विरोधी एजेंडा चलाएंगे देश की जनता इन्हें उतना ही गर्त में धकेल देगी।

TAGGED: अरुणाचल, केरल, केरल के चुनाव, भाजपा, महाराष्ट्र, मेयर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या
अपराध बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने
अपराध देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या
अपराध बिहारी समाज
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने
अपराध देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
लैंड फॉर जॉब, झटका, लालू, सुनवाई, फास्ट ट्रैक, मार्च, रोजाना
देश-विदेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका, मार्च से फास्ट ट्रैक सुनवाई

लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं…

By Amit Dubey
संसद, NEET छात्रा, रेप-मर्डर, पप्पू यादव, धरना, हमला
अपराध

संसद परिसर तक पहुंची NEET छात्रा रेप-मर्डर की गूंज, पप्पू यादव का तीखा हमला

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?