By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे सफल गठबंधन है

पीएम मोदी ने इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है.

Parag Parashar
Last updated: June 7, 2024 2:35 pm
By Parag Parashar 371 Views
Share
4 Min Read
शप​थ ग्रहण, PMआवास, बैठक
SHARE

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वास का सेतु गठबंधन में मजबूत हुआ है

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वास का सेतु गठबंधन में मजबूत हुआ है. इस गठबंधन के केंद्र में विश्वास है और विश्वास का होना बहुत जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे सफल गठबंधन है, हमारा उद्देश्य हमारे सभी फैसलों में आम-सहमति पाने का होगा.

Contents
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वास का सेतु गठबंधन में मजबूत हुआ है‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति समर्पितएनडीए ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैदक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है
- Advertisement -

 

read also:https://swatvasamachar.com/news/pmmodi-speak-about-10-year-work/

 

- Advertisement -

‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति समर्पित

उन्होंने कहा कि एनडीए ऐसे दलों का जमावड़ा नहीं है जो सत्ता के लिए साथ आए हैं, बल्कि यह ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति समर्पित स्वाभाविक गठबंधन है. अपने संबोधन की शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने सभा में उपस्थित घटक दलों के सभी नेताओं और सभी नवनिर्वाचित सांसदों का आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने कहा उन्होंने कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है कि आज इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है…. जीत कर आए सभी नेता बधाई के पात्र हैं. जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है, मैं आज इस केंद्रीय कक्ष से उन्हें नमन करता हूं, उनका वंदन करता हूं.

- Advertisement -

एनडीए ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम 22 राज्य में शासन कर रहे हैं. यह गठबंधन की जीत है. हमारा गठबंधन सबसे सफल गठबंधन है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरी सरकार इसी सिद्धांत पर काम करेगी. हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे. गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे,जनता-जनार्दन की भागीदारी का नया अध्याय लिखेंगेऔर सब मिलकर के विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में कोई भी राजनीति गठबंधन जो चुनाव पूर्व हुआ हो वो उतना सफल कभी नहीं हुआ जितना की एनडीए हुआ है.

दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है

पीएम मोदी ने इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है. कर्नाटक और तेलंगाना, जहां अभी हाल ही में कांग्रेस की सरकारें बनी थीं, जनता का उनसे मोहभंग हो गया है, यही वजह है कि हमें वहां जीत मिली है. मैं तमिलनाडु की टीम को भी बधाई देना चाहता हूं. तमिलनाडु में काफी तेजी से एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है, जो आगे सीट में तब्दील होगा. इसी तरह पहली बार केरल में हमें जीत मिली है वहां हमारा खाता खुला है. उन्होंने कहा कि जब भी मैं भगवान जगन्नाथ के बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि वे गरीबों के भगवान हैं. अगले 25 वर्ष में ओडिशा देश के प्रमुख विकास इंजनों में से एक होगा.

 

watch also:https://youtu.be/IN6ObqJ1pt0?si=zg-S1yhkdLurF58B

TAGGED: #bihar update, #biharpolitics, #pmmodi, bihar news, BJP, breaking news, hindinews, NDA, POLITICAL NEWS, political updates
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey

दरभंगा में 31 जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे आमजनों की समस्याएं

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सेवाओं को समयबद्ध और…

By Swatva
लैंड फॉर जॉब, झटका, लालू, सुनवाई, फास्ट ट्रैक, मार्च, रोजाना
देश-विदेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को तगड़ा झटका, मार्च से फास्ट ट्रैक सुनवाई

लैंड‑फॉर‑जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं…

By Amit Dubey
संसद, NEET छात्रा, रेप-मर्डर, पप्पू यादव, धरना, हमला
अपराध

संसद परिसर तक पहुंची NEET छात्रा रेप-मर्डर की गूंज, पप्पू यादव का तीखा हमला

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?