बिहार में पहली बार भाजपा सीएम के साथ बनने वाली नई एनडीए सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर पटना आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कल यानी 14 अप्रैल की शाम को ही प्रधानमंत्री पटना पहुंच जायेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद पीएम मोदी अगले दिन 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जानकारी अनुसार पटना प्रवास के दौरान पीएम मोदी निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास भी जा सकते हैं जहां वे उनसे मुलाकात करेंगे। शपथ समारोह के बाद पीएम मोदी उसी दिन पटना से दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर राजधानी में बैरिकेडिंग आदि की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
अमित शाह, शिवराज, नितिन नवीन भी पहुंचेंगे
अब तक की चर्चा के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शपथ समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 तारीख को बतौर पर्यवेक्षक बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव कराने आ रहे हैं। इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंच सकते हैं और रात में उनके राजधानी में रुकने की संभावना है। इसके बाद वे 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर वापस रवाना हो जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास भी जायेंगे। कन 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद उनके इस्तीफा देने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
पटना की सड़कों पर लगाए जा रहे बैरिकेट
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां शुरु कर दी गई है। प्रधानमंत्री के मूवमेंट के कारण पटना की सड़कों पर बैरिकेटिंग लगाई जा रही है। एयरपोर्ट वाले रास्ते पर बांस बल्ले लगाने का काम जोर शोर से हो रहा है। कारिगरों को काम को जल्द से जल्द पूरा करना का निर्देश दिया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा के भी सख्त इंतजाम में पटना पुलिस और अन्य एजेंसियां लगी हुईं हैं। इधर खबर है कि 15 अप्रैल को पहले चरण में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को ही शपथ दिलाया जाएगा, जबकि बाकी मंत्रियों को बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाएगा। शपथ के लिए बापू सभागार और लोकभवन को समारोह स्थल के मद्देनजर तैयार रखा गया है।