By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

गयाजी से ‘मोदी-नीतीश’ ने की सौगातों की बारिश, घुसपैठिया…भ्रष्टाचार पर चेताया

Amit Dubey
Last updated: August 22, 2025 1:51 pm
By Amit Dubey 420 Views
Share
5 Min Read
गयाजी, पीएम मोदी, नीतीश कुमार, सौगात, सिमरिया पुल, 6 लेन, घुसपैठिया, भ्रष्टाचार
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गयाजी में एक जनसभा के दौरान बिहार को करीब 13,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी। इन सौगातों में बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला गंगा नदी पर बना 6 लेन पुल भी शामिल है। औंटा से सिमरिया तक बने विकासशील बिहार के इस 6 लेन महासेतु का आज पीएम मोदी दौरा भी करेंगे। इसके अलावा आज गयाजी से प्रधानमंत्री ने गयाजी—नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इससे पहले आज बोधगया एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की आगवानी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने की। इसके बाद वहां से पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक खुली जीप में सवार होकर सभास्थल तक आए।

Contents
सिमरिया 6 लेन गंगा पुल, अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटनराजद और महागठबंधन पर हमला, नीतीश की तारीफनीतीश ने लालू राज की याद दिलाकर सावधान किया
- Advertisement -

सिमरिया 6 लेन गंगा पुल, अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन

गयाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई भी संकल्प खाली नहीं जाता। पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन इसे हमने तिनके की तरह बिखेर दिया। अपने भाषण में पीएम ने विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि अगर किसी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जेल जाता है तो वह कुर्सी पर बैठने का हकदार नहीं है। इसके बाद रोजगार के मुद्दे पर पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश हैं तभी शिक्षकों की भर्ती पारदर्शिता से हो रही है। उन्होंने सरकारी नौकरी देने का अभियान चलाया है। बिहार के लोगों को यहीं पर रोजगार मिले और पलायन न करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार की नई योजना से भी मदद मिलने वाली है।

राजद और महागठबंधन पर हमला, नीतीश की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे देश में घुसपैठिया एक बड़ी समस्या बन गए हैं। यह बिहार में भी बढ़ रहे हैं। ये घुसपैठिए आपके रोजगार छीन रहे हैं, आपकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। आपके हक को छीना जा रहा है। देश के भीतर बैठे समर्थकों से भी सावधान रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे दल तुष्टीकरण के लिए बिहार के लोगों का हक छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “एनडीए सरकार ने तय किया है कि घुसपैठियों को बिहार के युवाओं का रोजगार नहीं छीनने देंगे। जिन सुविधाओं को भारतीय लोगों का अधिकार है, उन पर घुसपैठियों को डाका नहीं डालने देंगे। इस खतरे से निपटने के लिए डेमोग्राफिक मिशन शुरू करने की बात भी उन्होंने कही।

नीतीश ने लालू राज की याद दिलाकर सावधान किया

प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा में बोलते हुए अपनी सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, पेंशन बढ़ोतरी जैसी उपलब्धियों को गिनाया। सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनको नमन किया और कहा कि केंद्र सरकार की भी इच्छा थी कि गया का नाम गयाजी कर दिया जाए। हमने कर दिया। पहले की सरकार बिहार में कोई काम नहीं करती थी। आज मोदी जी देश में काम कर रहे हैं और हमलोग बिहार में भी दोगुनी गति से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बिहार में बहुत बुरा हाल था। पहले कोई कपड़ा ठीक से नहीं पहन पाता था। महिलाओं के लिए किसी ने काम नहीं किया था। मुसलमानों के लिए भी कुछ नहीं हुआ था। हमने सबके लिए काम किया। जब से हमारी सरकार आई है उसके बाद से सब कुछ बदला है। आगे भी हमलोग बिहार को विकसित बनाने के काम में लगे रहेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। हाल ही में कुछ नए काम भी करवाए गए हैं। कुछ नए फैसले लिए गए जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना किया गया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार सभी को फायदा देने का काम कर रही है। 2018 में हर घर बिजली पहुंचा दी गई। पहले से कम पैसे में लोगों को बिजली दी जा रही थी। मगर अब यह तय कर ली गई कि 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED: 6 लेन, गयाजी, घुसपैठिया, नीतीश कुमार, पीएम मोदी, भ्रष्टाचार, सिमरिया पुल, सौगात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
बिहारी समाज
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजरा, अनंत सिंह, JDU, विधायक, वीडियो, वायरल, समर्थक, हथियार, लहराए
अपराध

मुजरा देखते  JDU विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल, समर्थकों का हथियार लहराना पड़ सकता है भारी

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो खूब…

By Amit Dubey
RJD, विधायक, ओसामा, छापेमारी, ठिकाने, डॉक्टर, जमीन कब्जा, सिवान
अपराध

शहाबुद्दीन के बेटे और RJD विधायक ओसामा के ठिकानों पर छापा, डॉक्टर की जमीन कब्जा मामले में कार्रवाई

सिवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा सीट…

By Amit Dubey
विक्रमशिला, पुल, स्पैन, टूटा, गंगा, भागलपुर, लाइफलाइन, ठप
देश-विदेश

विक्रमशिला सेतु का स्पैन टूटकर गंगा में समाया, भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ ठप… अब स्टीमर ही सहारा

भागलपुर की लाइफलाइन और शहर को उत्तर बिहार के 16 जिलों से…

By Amit Dubey
मतगणना, चुनाव, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, मोदी, ममता, हिमंता
देश-विदेश

बंगाल में ‘दीदी’ को उड़ा ले गई मोदी लहर! असम में हिमंता की सुनामी…5 में से 3 राज्यों में BJP सरकार बननी तय

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे करीब—करीब तय हो गए…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?