नवादा : जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को घटित तीन घटनाओं के बाद मंगलवार को भी कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में तीन सहोदर भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के क्रम में एक की मौत हो गयी जबकि दो जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान बोला मांझी के पुत्र दिलीप मांझी के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि घर के पास छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस क्रम में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। बगल के घरवालों ने इसका विरोध किया। इस बीच बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी तक जा पहुंचा। इस क्रम में तीन सहोदर भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को पड़ोसियों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दिलीप मांझी की मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ आरंभ कर दी है। इस बावत अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट
