By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सत्ता मिली तो सभी संविदा कर्मी और जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी, तेजस्वी का बड़ा ऐलान

Amit Dubey
Last updated: October 22, 2025 11:46 am
By Amit Dubey 242 Views
Share
3 Min Read
तेजस्वी, 14 रिजल्ट, 18 शपथ, सीएम, एक्जिट पोल, नकारा
SHARE

बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच आज राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव बाद उनकी सरकार बिहार में बनी तो जीविका दीदियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने इसके साथ यह भी कहा कि राज्य के सभी संविदा कर्मियों की नौकरी को परमानेंट कर दिया जाएगा तथा जीविका दीदियों को 30 हजार रुपया प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। सभी संविदा कर्मियों और जीविका दीदीयों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा। राज्य में अभी डेढ़ से 2 लाख संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि संविदाकर्मियों का दिन भर शोषण किया जाता है, बिना कारण बताए उनकी सेवा खत्म कर दी जाती है। उनको कभी भी बाहर कर दिया जाता है। हर महीन उनका 18 प्रतिशत जीएसटी काटा जाता है। लेकिन इनके पास जॉब सिक्योरिटी नहीं होती।

- Advertisement -

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरियां नहीं हैं, उन परिवारों में एक सदस्य को पहले ही नौकरी देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई थी। अब बिहार की जीविका दीदीयों और संविदा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा महागठबंधन की तरफ से किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिविका दीदीयों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, शायद ही कभी हुआ होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों का दौरा करते समय उन्होंने हर जगह जिविका दीदीयों के समूहों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जीविका दीदीयों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनका मासिक वेतन 30,000 रुपए किया जाएगा।

तेजस्वी ने अपने इस नए ऐलान के बारे में बताया कि यह कोई मामूली घोषणा नहीं है। यह वर्षों से जीविका दीदीयों की मांग रही है। बिना जीविका दीदीयों के कोई काम पूरा नहीं हो सकता। लेकिन, उन्हें अब तक उनका हक नहीं मिला। इसके बाद तेजस्वी ने संविदा कर्मचारियों की स्थिति पर भी ध्यान दिलाया और कहा कि सरकार अपने सारे काम संविदा कर्मचारियों से करवाती है। लेकिन उनके साथ अन्याय और शोषण होता रहा है। कई संविदा कर्मचारियों को बिना कारण सेवा से हटाया गया। बिहार में लगभग 1 से 2 लाख संविदा कर्मचारी हैं जिनकी सेवाओं का लाभ सरकार ले रही है। लेकिन इन संविदा कर्मियों को न्याय नहीं मिल पा रहा। तेजस्वी ने भरोसा दिलाया कि राजद सत्ता में आने पर सभी संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर दिया जाएगा, जिससे उनके भविष्य और रोज़गार की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

TAGGED: जीविका दीदी, तेजस्वी, संविदा कर्मी, स्थाई नौकरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?