By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

चलती मालगाड़ी के नीचे फंसा परिवार, ऊपर से गुजर गए 10 डिब्बे…पटोरी स्टेशन पर हुआ चमत्कार!

Amit Dubey
Last updated: May 16, 2026 1:25 pm
By Amit Dubey 42 Views
Share
3 Min Read
10 डिब्बे, मालगाड़ी, चमत्कार, ट्रेन, फंसा परिवार, पटरी, गुजरे, पटोरी
SHARE

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर तब एक बड़ा हादसा टल गया, जब एस पूरा परिवार पटरियों और प्लेटफॉर्म की दीवार के बीच फंस गया और उनके ऊपर से एक पूरी ट्रेन के 10 डिब्बे गुजर गए। आश्चर्य यह कि मामूली चोट के अलावे सभी सदस्यों की जान बाल—बाल बच गई। दरअसल यहां, प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान एक परिवार रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। कुछ और नहीं सूझा तो जान बचाने के लिए तीन महिलाएं और एक बच्ची प्लेटफॉर्म की दीवार से चिपक कर पटरी पर लेट गए। इसबीच उनके ऊपर से मालगाड़ी के 10 डिब्बे गुजर गए। लेकिन चमत्कार यह कि मालगाड़ी के गुजरने के बाद सभी उठ खड़े हुए। इस वाकये के दौरान तीनों महिलाएं मामूली रूप से घायल हुई हैं। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Contents
रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसाट्रेन की रगड़ से 3 महिलाओं को मामूली चोट
- Advertisement -

रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इनमें से पांच लोग सुरक्षित रेलवे लाइन पार कर चुके थे, लेकिन 3 महिलाएं और एक बच्ची पीछे रह गईं। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी और चारों उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। ट्रेन खुलते ही प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों की सांसें अटक गईं। लोग चिल्लाने लगे-हिलना मत, बस वहीं लेटे रहो! मौत बिल्कुल करीब थी, लेकिन इन महिलाओं ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने बच्ची को बीच में लेकर खुद को प्लेटफॉर्म की दीवार से दुबक कर लेट गईं। इस दौरान ट्रेन चलती रही और करीब 10 डिब्बे गुजर गए। चारों लोग दुबक कर वहीं लेटी रहीं। ट्रेन के गुजरने के बाद लोगों ने चारों को जब सही सलामत देखा तो सबने राहत की सांस ली।

ट्रेन की रगड़ से 3 महिलाओं को मामूली चोट

इस घटना में तीनों महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं की पहचान रोसड़ा निवासी ममता देवी (48), जयमाला देवी (45) और सोनाली कुमारी (20) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी हुई महिलाओं के परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वे लोग ऑटो से पटोरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गुमटी तक पहुंचे थे। इसके बाद सभी रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

TAGGED: 10 डिब्बे, गुजरे, चमत्कार, ट्रेन, पटरी, पटोरी, फंसा परिवार, मालगाड़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जिले में आंधी-बारिश से व्यापक पैमाने पर नुकसान
बिहारी समाज
पति से मोबाइल पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिहारी समाज
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
अपराध
अवैध बालू खनन का किया विरोध तो पिता–पुत्र पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज़
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिले में आंधी-बारिश से व्यापक पैमाने पर नुकसान
बिहारी समाज
पति से मोबाइल पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिहारी समाज
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
अपराध
अवैध बालू खनन का किया विरोध तो पिता–पुत्र पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज़
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जिले में आंधी-बारिश से व्यापक पैमाने पर नुकसान

नवादा : जिले में आयी काफी तेज रफ्तार आंधी व बारिश से…

By Swatva

पति से मोबाइल पर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पसिया कॉलोनी में 20…

By Swatva

अवैध बालू खनन का किया विरोध तो पिता–पुत्र पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज़

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव स्थित ढाढर…

By Swatva

अवैध बालू खनन मामले में थानाध्यक्ष निलंबित

नवादा : अवैध बालू खनन और परिवहन के दौरान ट्रैक्टर से एएसआइ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?