By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यालय में भव्य अभिनंदन

Swatva
Last updated: December 18, 2025 12:55 pm
By Swatva 652 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contents
नितिन नबीन का राजनीतिक सफरमंत्रालय और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांसंपत्ति विवरणसामाजिक संतुलन का संकेत
- Advertisement -

उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करने की जिम्मेदारी भी है। इस समारोह में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मंगल पांडे, विधायक रत्नेश कुमार एवं संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा, राकेश कुमार, पटना महानगर जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पांचवीं बार विधायक बने युवाओं के चहेते नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीजेपी ने संगठनात्मक संतुलन साधते हुए यह अहम फैसला लिया है। वर्तमान में एनडीए सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में कार्यरत नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक हैं। वे पार्टी के मृदुभाषी, कर्मठ और तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं।

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जेपी आंदोलन से जुड़े रहे और बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

- Advertisement -

उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री जैसे पदों पर प्रभावशाली कार्य किया। वर्ष 2006 में पहली बार विधायक बने नितिन नबीन इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतते हुए पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे। 2020 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को पराजित किया था।

मंत्रालय और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नितिन नबीन ने पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे पूर्व में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत किया, विशेषकर सिक्किम में उनके कार्यों की सराहना हुई। बीजेपी हाईकमान ने एक युवा और अनुभवी चेहरे को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया है।

- Advertisement -

संपत्ति विवरण

2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ-पत्र के अनुसार नितिन नबीन की कुल संपत्ति 3.1 करोड़ रुपये है। इसमें 1.6 करोड़ रुपये चल और 1.5 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। उनकी वार्षिक आय 3.7 लाख रुपये है, जबकि कुल देनदारी 56.7 लाख रुपये बताई गई है।

सामाजिक संतुलन का संकेत

नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं, जिसकी आबादी बिहार में लगभग 0.60 प्रतिशत मानी जाती है। संख्या में कम होने के बावजूद यह समुदाय बीजेपी का कोर और विश्वसनीय वोटर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व का भी स्पष्ट संकेत दिया है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: patna, patna khabar, patna news, पटना, पटना खबर, पटना न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी नदी से एक…

By Swatva

मनरेगा में करीब छः करोड़ रुपए फर्जी भुगतान की जांच के लिए राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय जांच दल का गठन

नवादा : जिले में मनरेगा में अधिकारियों की मिलीभगत से लूट सिलसिला…

By Swatva
बिहारी समाज

जन सुराज प्रत्याशियों की जीत से वित्तरहित शिक्षा नीति खत्म करने का रास्ता होगा साफ : प्रशांत किशोर

नवादा : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?