पटना : बिहार की आठ सीटों (चार शिक्षक निर्वाचन और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) पर होने वाले बिहार विधान परिसद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा आज यानी कि मंगलवार (29 सितंबर) को कर दी है। भाजपा की और से चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इससे पहले चार सीटों पर जेडीयू की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। NDA में JDU और BJP की ओर से चार-चार सीटों पर कैंडिडेट उतारे गए हैं।

मालूम हो कि, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव लड़ेंगे। इनमें से नवल किशोर यादव, एनके यादव और सर्वेश कुमार मौजूदा एमएलसी हैं। वहीँ, जेडीयू की ओर से उतारे गए उम्मीदवारों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
