By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, 19 मई से लगेंगे शिविर

Swatva
Last updated: May 15, 2026 5:24 pm
By Swatva 40 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना | राज्य के ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सम्राट सरकार ने कमर कस ली है। अब प्रत्येक विभाग में सहयोग सेल का गठन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने इस संबंध में राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सहयोग सेल के सुचारू संचालन के लिए इसमें एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन पदाधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों की नियमित निगरानी करना होगी।

- Advertisement -

वे लंबित मामलों और उनके निस्तारण की स्थिति से सक्षम प्राधिकार को अवगत कराएंगे, ताकि शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर किया जा सके। सचिव के निर्देशानुसार, यह सेल केवल विभाग स्तर तक ही सीमित नहीं रहेगा। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला मुख्यालय से लेकर अंचल और प्रखंड स्तर तक सहयोग सेल का गठन करें। इससे ग्रामीण स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की ट्रैकिंग आसान हो सकेगी और जवाबदेही तय की जाएगी। 19 मई से राज्यभर में शिविरों का आगाज होगा। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजन और समस्याओं का 30 दिनों के भीतर स्थायी समाधान होगी।

सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। पोर्टल पर आवेदन लंबित न रहें, इसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित सेल और नोडल पदाधिकारी की होगी। बता दें कि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पहले ही इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों को समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक ढांचे को सक्रिय करने के लिए सेल गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

TAGGED: patna news, ग्रामीण अंचल, पटना, सामान्य प्रशासन विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरजिला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
बिहारी समाज
आइजी ने की नवादा समेत संपूर्ण मगध में माफियाराज पर निर्णायक प्रहार की तैयारी
बिहारी समाज
भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
बिहारी समाज
शेर के घर शेर को कर्तव्य का पाठ पढ़ाने वाले के साथ दुर्व्यवहार
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरजिला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
बिहारी समाज
आइजी ने की नवादा समेत संपूर्ण मगध में माफियाराज पर निर्णायक प्रहार की तैयारी
बिहारी समाज
भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
बिहारी समाज
शेर के घर शेर को कर्तव्य का पाठ पढ़ाने वाले के साथ दुर्व्यवहार
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरजिला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

By Swatva
बिहारी समाज

आइजी ने की नवादा समेत संपूर्ण मगध में माफियाराज पर निर्णायक प्रहार की तैयारी

नवादा : नवादा समेत मगध की धरती, जिसने इतिहास में ज्ञान, साहस…

By Swatva
बिहारी समाज

भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

नवादा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संगठनात्मक विषयों को लेकर…

By Swatva
बिहारी समाज

रजौली की बेटी ने पटना जिला में गाड़ दिया प्रतिभा का झंडा

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार की पूर्व मुखिया स्व…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?