पटना/मोकामा : पटना जिले के मोकामा में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ड्रग तस्करों को अवैध हथियारों एवं ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसे भयानक नशे के कारोबार का उदभेदन कर नशे के कारोवारियों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।पटना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोकामा थाना क्षेत्र में बड़ी कामयावी हासिल किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने अपने टीम के साथ शंकरवार टोला स्थित “कैला” के मकान पर छापेमारी किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां से सूखे नशे की खरीद-बिक्री काम किया जा रहा है फिर छापेमारी कर पुलिस ने दो शातिर ड्रग कारोवारियों को रंगे हांथ धर दबोंचा और बहीं पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किया। इसे देख कर पुलिस भी दंग रह गयी फिर तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने न केवल सूखे नशा की पदार्थ बल्कि घातक हथियार भी बरामद किया हैं।
पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से 01अवैध देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस और करीब 18 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है और इसके अलावे 15 पीस लाइटर,02 मोबाइल फोन और करीब 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किया।छापेमारी में ड्रग कारोबारी के यहां से ड्रग की बरामदगी की मात्रा और हथियारों की मौजूदगी से यह स्पष्ट हो गया कि ये ड्रग तस्कर बड़े पैमाने पर सिंडिकेट चला रहे थे। हलांकि गिरफ्तार तस्कर हिस्ट्रीशीटर निकले, जिसकी पहचान मोकामा निवासी राजकुमार उर्फ कैला और किशन कुमार उर्फ धन्ना के रूप में किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
राजकुमार उर्फ कैला पर पहले से ही मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं और किशन कुमार उर्फ धन्ना पर भी शराबबंदी कानून और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले दर्ज हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में नशा माफियाओं में दहशत है।इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए बाढ़ – 01,रामकृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार,लव कुमार सिंह, अवनीश कुमार और राजेश कुमार के अलावे सशस्त्र बल के जवानों में राजेश यादव, प्रीति कुमारी,राजीव कुमार और धर्मेंद्र कुमार भी शामिल थे।
एसडीपीओ रामकृष्ण ने गठित छापेमारी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मोकामा पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत नया कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए तस्कर ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाते थे और उसे कहां खपाते थे और इस नेटवर्क में गिरफ्तार तस्करों के अलावे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसडीपीओ, बाढ़ – 01रामकृष्ण ने कहा कि नशा और अपराध के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर सख्त कानून कार्रवाई किया जाएगा।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट